{"_id":"6a0e7a9a7cfafe9bb4040ab5","slug":"father-hacked-minor-daughter-into-pieces-in-kushinagar-he-disapproved-of-her-talking-to-a-young-man-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बाप ने किए थे बेटी के टुकड़े-टुकड़े, 5 ट्रेन में बक्से और बैग में छोड़े, सिर यहां फेंका; इस बात से था खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाप ने किए थे बेटी के टुकड़े-टुकड़े, 5 ट्रेन में बक्से और बैग में छोड़े, सिर यहां फेंका; इस बात से था खफा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 21 May 2026 09:15 AM IST
सार
लखनऊ स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में बक्से में शव के टुकड़े मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस किशोरी के शव के टुकड़े मिले वो कुशीनगर के सेवरही की रहने वाली थी। पिता ने ही बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। सिर तालाब में फेंका था। शेष हिस्से ट्रेन में छोड़ दिए थे।
विज्ञापन
1 of 10
kushinagar murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
किशोरी की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर उसे छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में रखने के मामले में जीआरपी को अहम सफलता मिली है। फुटेज में मिले संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है।
छानबीन में सामने आया है कि पिता ने ही बेटी की हत्या कर शव के छह टुकड़े किए थे। वह एक युवक से फोन पर बात करती थी। पिता के मना करने पर बेटी ने उसकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
2 of 10
बक्से खोलता युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीआरपी ने कुशीनगर के सेवरही निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लिया है। बिग्गन से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बिग्गन ने अपनी 16 वर्षीय बेटी शब्बा की हत्या की थी। शब्बा दूसरे समुदाय के एक युवक से फोन पर बात करती थी।
Trending Videos
3 of 10
बक्से में मिला युवती का धड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी से नफरत करने लगा था पिता
बिग्गन ने बेटी को युवक से दूर रहने के लिए कहा था। कई बार चेतावनी देने के बाद भी शब्बा युवक के संपर्क में बनी रही। इस बात से बिग्गन बहुत नाराज था और बेटी से नफरत करने लगा था। उसे लगता था कि उसकी बेइज्जती हो रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया था। उसे डर था कि शब्बा भी उसी रास्ते पर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
कुशीनगर के जयपुर गांव में बेटी के हत्यारोपी का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने साजिश के तहत पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया। घर पर शब्बा और बूढ़ी मां रह गईं। 16 मई को बिग्गन ने पडरौना के खिरकिया निवासी बहन नूरजहां, बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और शब्बा की हत्या की साजिश में शामिल किया।
विज्ञापन
5 of 10
कुशीनगर के जयपुर गांव के तालाब में किशोरी के कटे सिर को जाल लगाकर खोजते गोताखोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर गांव के तालाब में फेंक दिया
देर शाम घर में ही शब्बा की हत्या की और बहन-बहनोई की मदद से उसने धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर दिए। सिर गांव के तालाब में फेंक दिया। शव के बाकी हिस्से को पुराने कपड़े और प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में रखा। फिर तीनों ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।