{"_id":"6a0bc8ee06b39f1616031af2","slug":"five-severed-pieces-of-a-young-woman-body-were-placed-inside-a-train-at-a-railway-station-in-up-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: इस राज्य के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रखे गए थे युवती के शव के पांच टुकड़े, CCTV फुटेज की जांच से नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस राज्य के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रखे गए थे युवती के शव के पांच टुकड़े, CCTV फुटेज की जांच से नया मोड़
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 19 May 2026 07:55 AM IST
सार
यूपी की राजधानी लखनऊ में छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में युवती के शव के पांच टुकड़े मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि बक्से और बैग को यूपी के किसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में रखे गए थे।
विज्ञापन
1 of 6
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में युवती के शव के पांच टुकड़े मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। जीआरपी की छानबीन में पता चला है कि हत्यारों ने शव के टुकड़े उत्तर प्रदेश के किसी रेलवे स्टेशन पर बक्से में भरकर ट्रेन में रखे थे। पुलिस का दावा है कि युवती की हत्या कहीं और की गई थी और पहचान छिपाने के लिए सिर अलग कर दिया गया।
जीआरपी की तीन टीमों ने सोमवार को बिहार के छपरा, छपरा कचहरी, मरहौरा, मसरख, राजापत्ती, दिघवा दुबौली, सिधवालिया, गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन पर फुटेज खंगाले। इनमें कहीं भी बक्सा रखते कोई नजर नहीं आया।
2 of 6
बक्से में मिला युवती का धड़, बैग में पैक मिले हाथ-पैर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब पुलिस टीम उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन से लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक फुटेज खंगाल रही है। छानबीन में सामने आया कि छपरा से गोमतीनगर तक आरपीएफ की एक और जीआरपी की दो एस्कॉर्ट तैनात थी।
Trending Videos
3 of 6
बक्से खोलते हुए युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीआरपी बोगी नंबर एस-1 में सवार यात्रियों से पूछताछ कर रही है। यात्रियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब एक बजे शौचालय के गेट के पास बक्सा देखा गया था। हालांकि, रात ज्यादा होने के कारण इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार सुबह गोमतीनगर स्टेशन पहुंची। बक्से को खोला गया तो शव के टुकड़े मिले, जिसे देख सब दंग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जानकारी देती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नफरत में की गई है हत्या
अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि हत्यारे युवती से नफरत करते थे। हत्या के पीछे बदले की भावना भी नजर आ रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अवैध संबंध या इज्जत के डर से किसी ने युवती की हत्या की। फिर पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर डाले। हत्या में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
बक्से में मिला युवती का धड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी ने सोमवार को युवती के पंजे का बायोमीट्रिक मिलान कराने की कोशिश की। यह प्रयास असफल रहा क्योंकि शव के टुकड़े होने से रक्त का प्रवाह सूख गया था। एसपी रेलवे रोहित मिश्र का कहना है कि तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।