Live
Samwad 2026 Day 2 Live: सेहत, सियासत, मनोरंजन के रंगों से सजेगा संवाद, अनुप्रिया पटेल और अखिलेश होंगे शामिल
{"_id":"6a0ba95d07a628f93a0146d5","slug":"samwad-2026-day-2-live-updates-today-guest-list-akhilesh-yadav-anupriya-patel-keshav-prasad-maurya-2026-05-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Samwad 2026 Day 2 Live: सेहत, सियासत, मनोरंजन के रंगों से सजेगा संवाद, अनुप्रिया पटेल और अखिलेश होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 19 May 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन मंगलवार को सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजा नजर आएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ दिन की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ ही फिल्म अभिनेता वरुण धवन संवाद की शोभा बढ़ाएंगे।
Samwad 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
10:20 AM, 19-May-2026
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
10:05 AM, 19-May-2026
थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है संवाद
अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन का पहला सत्र बस थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। राजनीति, फिल्म, समाज समेत कई क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां संवाद में शामिल होंगी।
Trending Videos
09:57 AM, 19-May-2026
'नकारात्मक रिपोर्टिंग हमेशा दुर्गति का शिकार बनाती है'
सीएम योगी ने कहा कि गलत रिपोर्टिंग हमेशा सिस्टम को दुर्गति की ओर लेकर जाता है। नकारात्मक रिपोर्टिंग हमेशा दुर्गति का शिकार बनाती है। गति को दुर्गति की ओर लेकर जाता है। सकारात्मक रिपोर्टिंग उसी प्रकार से उस पूरे सिस्टम को प्रकृति और समृद्धि के नए सोपान की ओर लेकर जाता है। जिस सकारात्मक भाव के साथ आज से नौ साल पहले हमने प्रदेश के अंदर कार्य करना शुरू किया। आज उत्तर प्रदेश की प्रगति आप सबके सामने, देश के सामने, दुनिया के सामने देखने को मिल रही है।09:48 AM, 19-May-2026
ट्रेड यूनियन ने उद्योगों को पूरी तरह बर्बाद कर डाला
सीएम योगी ने कहा कि कानपुर आपके सामने उदाहरण है, कभी कानपुर देश के अंदर एक समृद्ध शहरों में से एक था। हजारों लोगों के रोजगार का माध्यम बना था। वहां सारे उद्योग बंद हो गए थे। वहां पर जो लोग पहले सिर तानकर जाते थे, अपने घर से अपना टिफिन लेकर जाते थे। उद्योग में काम करते थे और फिर उसी गौरव और गरिमा के साथ वापस आते थे। उद्योग बंद हो गए। जो व्यक्ति गौरव के साथ जाता था, आज वहां पर ठेला लगाने के लिए मजबूर है। क्योंकि ट्रेन यूनियन की प्रवृत्ति ने वहां के उद्योगों को नष्ट कर डाला। पूरी तरह बर्बाद कर डाला। उद्योपति तो दूसरी जगह चला गया। दूसरी जगह उद्योग लगा दिया, लेकिन वहां काम करने वाला श्रमिक ट्रेड यूनिन का शिकार बन गया। ट्रेड यूनिन का शिकार बना श्रमिक भूखमरी के कगार पर पहुंच गया है।09:36 AM, 19-May-2026
"78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई"
'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78 वर्षों की शानदार यात्रा के लिए अमर उजाला को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमर उजाला ने वर्तमान की चुनौतियों के साथ अपने आप को तैयार किया है। सीएम योगी ने कहा कि ट्रेड यूनियन की प्रवृत्ति कभी सकारात्मक नहीं रही। जहां पर भी ये प्रवृत्ति पनपी है, वहां पर उसने सत्यानाश ही किया है, किसी का कल्याण नहीं किया है।उन्होंने कहा कि आप देखते होंगे, ये ट्रेड यूनियन के नेता कोई काम नहीं करते। एक झोला कंधे पर लटकाकर घूम-घूम हर एक व्यक्ति से चंदा वसूली करके अपने घर को तो भरते हैं, लेकिन उस श्रमिक, कामगार को, उस सिस्टम से जुड़े लाखों लोगों को एक समय पर भूखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर देते हैं।
09:09 AM, 19-May-2026
रणदीप हुडा ने फिल्मों से जुड़े किस्से सुनाए
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रिलियन डॉलर उत्तर प्रदेशः संकल्प से सिद्धि में विकास पर चर्चा की। मिर्जापुर वेबसीरीज फेम श्वेता त्रिपाठी और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने नई सोच की नायिकाओं तथा आखिरी सेशन में एक्टर रणदीप हुडा ने सपनों से स्टारडम तक पर सरबजीत, वीर सावरकर आदि फिल्मों से जुड़े किस्से सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:58 AM, 19-May-2026
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी देश की ताकत
सेना, वायुसेना और नौसेना के सेवानिवृत्त अफसरों विंग कमांडर मनोज कुमार, नौसेना के कमोडोर निशांत कुमार और सेना के मेजर जनरल अश्विनी कुमार चानन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी देश की ताकत व दुनिया की बदली सोच की जानकारी दी।08:38 AM, 19-May-2026
आचार्य मनीष ने सेहत और सार्थक जीवन के नुस्खे बताए
आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य मनीष ने सेहत और सार्थक जीवन के नुस्खे, जोजो कनेक्ट के फाउंडर अथ्विक अमित कुमार ने छोटी उम्र के बड़े फायदे बताए। वहीं जुनून, जज्बा और जीत पैनल डिस्कशन में कुश्ती खिलाड़ियों संग्राम सिंह, अमन सहरावत ने खेल से जुड़ी तैयारियों को सुनाया। इंडियन रेसलिंग टीम के पूर्व कोच विनोद कुमार भी चर्च में शामिल रहे।08:23 AM, 19-May-2026
यूपी अचीवर्स पत्रिका का विमोचन
सीएम ने यूपी अचीवर्स पत्रिका का विमोचन किया। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने जिंदगी, जुनून और अपने फिल्मी संघर्ष के किस्से सुनाए। पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दर्शकों को हंसाया भी और उन्हें जीवन को सफल बनाने के रहस्य भी बताए।07:43 AM, 19-May-2026