सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi Visit to Raebareli Today He Will Counterattack BJP by Interacting with Women

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा: महिलाओं से संवाद करके भाजपा पर करेंगे पलटवार; गैस सिलिंडर, सोना खरीद पर होगी बात

आशीष दीक्षित, संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी आज रायबरेली दौरे पर पहुंचेंगे। यहां वह महिलाओं से संवाद करके भाजपा पर पलटवार करेंगे। गैस सिलिंडर, सोना खरीद और महंगाई पर संवाद कर सकते हैं। चुनाव जीतने के बाद पहली बार खीरों का दौरा करेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Rahul Gandhi Visit to Raebareli Today He Will Counterattack BJP by Interacting with Women
राहुल गांधी की जनसभा के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते सुरक्षा एजेंसी के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

संसद में महिला आरक्षण को लेकर जिस तरह से राजनीतिक गर्माहट पैदा हुई, उसका असर रहा कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भाजपा हमलावर रही। भाजपा की महिला ब्रिगेड ने धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी को निशाने पर लिया।

Trending Videos


अब मंगलवार को राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में महिलाओं से संवाद करने के लिए लालगंज आ रहे हैं। उनका यह कार्यक्रम कई मामले में अहम है। पहली बार राहुल गांधी महिलाओं से रू-ब-रू होंगे। इस दौरान महंगाई के साथ अन्य मुद्दों को भी उठाकर केंद्र सरकार को घेर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार एक विधानसभा क्षेत्र में संवाद जरूर करते हैं

सांसद को अप्रैल में दिशा की बैठक में आना था, लेकिन वह नहीं आए थे। उस दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि वह मई में जिले का दौरा कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी जब भी जिले का दौरा करते रहे हैं तो किसी एक विधानसभा क्षेत्र में संवाद जरूर करते हैं। अभी तक वह ऊंचाहार, सदर, हरचंदपुर में लोगों से मुलाकात करने के साथ संवाद कर चुके हैं।

मंगलवार को वह पहली बार खीरों का दौरा करेंगे। साथ ही लालगंज में महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। मंगलवार की दोपहर 11 बजे खीरों पहुंचेंगे। यहां वह मुख्य चौराहा के बगल में स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज, रायबरेली के सामने एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह लालगंज पहुंचेंगे। वहां एक गेस्टहाउस में महिलाओं से बातचीत करेंगे।
 

इन मुद्दों पर बात कर सकते हैं सांसद

महिलाओं से बातचीत में रसोई गैस सिलिंडर, सोने चांदी की खरीद और महंगाई के मुद्दे पर सांसद बात कर सकते हैं। जिस तरह से वह पेट्रोल, डीजल की कम खरीद, सोने की एक साल तक खरीद न होने को लेकर केंद्र सरकार को घेर रहे हैं साफ है कि लालगंज में भी वह इन्हीं मुद्दों पर बोलेंगे।

लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने राहुल गांधी को जमकर वोट दिया था। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं का रुझान किधर है और उनके मन में क्या चल रहा है, इसको टटोलने का काम भी राहुल गांधी संवाद करेंगे।
 
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने किया निरीक्षण

सांसद की सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को खीरों व लालगंज में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सूत्र बताते हैं कि सीएचसी व खीरों थाना का भी निरीक्षण किया गया। राहुल गांधी खीरों थाना व सीएचसी का भी निरीक्षण कर सकते है। 

सांसद के आगमन को लेकर खीरों में कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम के प्रभारी राहुल बाजपेई, कोआर्डिनेटर सूजा खान गांधी के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह, पंकज सिंह, नीरज मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार लोधी, सोमू शुक्ला ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
 

कई जगह होगा स्वागत

सांसद राहुल गांधी मंगलवार को लालगंज पहुंचेंगे। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बृजेंद्र नगर मोहल्ला, बेहटा चौराहा, बाईपास रोड और नगर पंचायत कार्यालय के सामने कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी चौराहा में सांसद का स्वागत करेंगे। 

सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, लाल असीकरण सिंह, संतोष त्रिवेदी, महेश प्रसाद शर्मा और कामता प्रसाद गौड़ समेत कई नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed