{"_id":"6a0be2afd8360c03820f3cf3","slug":"samwad-2026-lucknow-anupriya-patel-participated-in-the-amar-ujala-samwad-program-in-lucknow-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samwad 2026: 'उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर एक बेहतरी तस्वीर पेश कर रहा', मंच से बोलीं अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samwad 2026: 'उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर एक बेहतरी तस्वीर पेश कर रहा', मंच से बोलीं अनुप्रिया पटेल
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 19 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: लखनऊ में दो दिन के अमर उजाला संवाद की सोमवार को शुरुआत हुई। पहले दिन 10 से ज्यादा सत्र हुए। इसमें मोटिवेशन से लेकर अनुशासन तक, जुनून से लेकर जिंदगी तक, अनुशासन से लेकर आकांक्षाओं तक, जज्बे से लेकर जीत तक और शक्ति से समृद्धि तक अलग-अलग विषयों पर बात हुई। आज कार्यक्रम का दूसरा दिन है।
Samwad 2026 Day
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजा हुआ है। राजधानी के होटल द सेंट्रम में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का आयोजन हो रहा है। आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है। जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शिरकत की। उन्होंने दिप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
Trending Videos
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, मैं सबसे पहले तो अमर उजाला परिवार का अभिनंदन करती हूं, संवाद के संवाद की इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए। प्रतिवर्ष संवाद का यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।और मुझे खुशी की उत्तर प्रदेश में एक बार पुन: संवाद के माध्यम से राज्य की प्रगति पर चर्चा की जा रही है। और जब राज्य की प्रगति की हम बात करते हैं तो सबसे पहले हमने देश के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया है, हम इसको सोचते हैं। भारत आज 2047 विकसित भारत बनने के लिए संकल्पित है। उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। देश की आबादी आज 140 करोड़ से अधिक है और उत्तर प्रदेश की आबादी आज लगभग 25 करोड़ है, तो उत्तर प्रदेश जैसा राज्य जब तक विकास की रफ्तार नहीं पकड़ता तब तक 2047 के विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
'उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर एक बेहतरी तस्वीर पेश कर रहा'
उन्होंने आगे कहा, 'हम सब के लिए प्रसन्नता का विषय है कि विकसित उत्तर प्रदेश के विकसित भारत का ये जो संकल्प है निरंतर आज प्रदेश सरकार के मुखिया और एनडीए सरकार के कार्यकाल में आगे बढ़ रहा है। अभी संपादक जी ने उत्तर प्रदेश की प्रगति के लिए बहुत सारे विषय रखे कि कैसे आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है, कैसे यहां पर निवेश आ रहा है और औद्योगिक विकास हो रहा है। लेकिन अर्थव्यस्था की रफ्तार आगे बढ़ती रहे इसके लिए सबसे बड़ा स्तंभ होता है स्वास्थ्य का, जब हमारे नागरिक स्वस्थ होंगे तभी वो अर्थव्यवस्था में अपना भरपूर योगदान कर सकेंगे। और इसलिए विकसित भारत की हम बात करते है तो एक स्वस्थ भारत एक बहुत महत्वपूर्ण स्तंभ हो जाता है। उत्तर प्रदेश के संबंध में भी स्वस्थ उत्तर प्रदेश से विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण संभव होगा। सबसे जरूरी बात है कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर एक बेहतरी तस्वीर पेश कर रहा है। '