{"_id":"6a0b9c65d92102d9b500d339","slug":"day-2-of-amar-ujala-samwad-2026-several-stalwarts-including-akhilesh-yadav-to-participate-today-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद 2026: सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजेगा मंच, अखिलेश यादव समेत ये दिग्गज करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद 2026: सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजेगा मंच, अखिलेश यादव समेत ये दिग्गज करेंगे शिरकत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 19 May 2026 07:47 AM IST
विज्ञापन
सार
Amar Ujala Samwad 2026: अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन मंगलवार को सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजा नजर आएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ दिन की शुरुआत होगी।
अमर उजाला संवाद 2026
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमर उजाला संवाद का दूसरा दिन मंगलवार को सेहत, सियासत और मनोरंजन के रंगों से सजा नजर आएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बातचीत के साथ दिन की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ ही फिल्म अभिनेता वरुण धवन संवाद की शोभा बढ़ाएंगे।
Trending Videos
सुबह नौ बजे से पहले सत्र में स्वास्थ्य और समृद्धि पर चर्चा के बाद अगले सत्र में बात होगी अच्छे भोजन की। स्वाद और सफलता का तड़का वाले इस सत्र में मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी दर्शकों से मुखातिब होंगे। अगला पड़ाव होगा सियासत पर चर्चा का। इसके लिए संवाद में मौजूद रहेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। यह सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसके अगले चरणों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का समापन शाम पांच बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद के मंच पर आज :
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, शेफ हरपाल सिंह सोखी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, आईआईएम लखनऊ के निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता, जयश्री पेरिवाल ग्रुप के डॉ. जयश्री पेरिवाल, और सुभारती विश्वविद्यालय के डीन प्रो. मनोज कपिल, भारत जीपीटी के संस्थापक अंकुश सबरवाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, मैक्स इंडिया के एमडी रजित मेहता, जेप्टो के चीफ ग्रोथ ऑफिसर दिवेश सावहनी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, एस 45 के सहसंस्थापक अमन सिंह, इंटेलेमो के संस्थापक सीईओ सौरभ गुप्ता और गीतकार आलोक श्रीवास्तव, कंटेंट क्रिएटर अगू स्टेनली, आयुष्मान पंडित, यश और ज्ञान शिरकत करेंगे।