सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gift to Lucknow: A new 1010-bed hospital will be built on the side of Shaheed Path, Lohia Institute will get i

लखनऊ को तोहफा: शहीद पथ के किनारे बनेगा 1010 बेड का नया अस्पताल, लोहिया संस्थान कराएगा निर्माण

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 May 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
सार

New Hospital in Lucknow: शहर को एक और विशेषज्ञ अस्पताल मिलने जा रहा है। शहीद पथ के पास बनने वाले इस अस्पताल का निर्माण लोहिया संस्थान कराएगा। 

Gift to Lucknow: A new 1010-bed hospital will be built on the side of Shaheed Path, Lohia Institute will get i
राम मनोहन लोहिया संस्थान करेगा संचालन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के शहीद पथ के किनारे मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर के सामने खाली 20 एकड़ जमीन पर 1010 बेड का नया अस्पताल बनाया जाएगा। दो वर्ष में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। नए भवन में स्पेशिएलिटी विभागों का संचालन होगा। अभी ये विभाग गोमतीनगर के पुराने भवन में चल रहे हैं।



नए भवन में इन विभागों के शिफ्ट होने के बाद परिसर में सुपर स्पेशिएलिटी विभाग के बेड व अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इससे गंभीर रोगियों की भर्ती की राह आसान होगी। लोहिया संस्थान में 1250 बेड हैं। नए भवन में 1010 बेड होंगे। उधर, एसजीपीजीआइ में 2200 बेड पर मरीजों की भर्ती होती है। इस तरह लोहिया संस्थान के दोनों परिसरों में बेड की कुल क्षमता एसजीपीजीआई के बराबर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि नए अस्पताल में ओपीडी भवन, सामान्य मेडिसिन, ईएनटी, जनरल सर्जरी, स्किन, नेत्र, त्वचा, हड्डी, इमरजेंसी, आईसीयू वार्ड के अलावा ओटी, पैथोलॉजी व टीचिंग ब्लॉक की सुविधा मिलेगी। मातृ एवं शिशु अस्पताल में 300 से अधिक बेड पर पीडियाट्रिक और गाइनी विभाग चल रहे हैं। यहां पर 100 बेड का क्रिटिकल केयर वार्ड बन रहा है। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया मातृ एवं शिशु अस्पताल और 1010 बेड वाले अस्पताल के बीच सड़क है। इन्हें आपस में जोड़ने के लिए ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इससे मरीजों को शिफ्ट करने में आसानी होगी। प्रो. सीएम सिंह ने बताया कि नया अस्पताल बनाने के लिए टेंडर से लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दोनों परिसर में अलग-अलग इमरजेंसी होगी, जिससे गंभीर मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी बधाई
लोहिया संस्थान के नए अस्पताल को मंजूरी दिए जाने पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 855 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाली इस परियोजना से राजधानी सहित पूरे प्रदेश के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। यह भी कहा कि सरोजनीनगर तेजी से प्रदेश की स्वास्थ्य राजधानी के रूप में विकसित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed