सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Scorching heat alert in the state, mercury reaches 48 degrees; special warning issued for these districts

UP: प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का अलर्ट, 48 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; इन जिलों को लेकर विशेष चेतावनी जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 May 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में गर्मी अपने प्रचंड स्वरूप में जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में पारा 45 के ऊपर जा सकता है। 

UP: Scorching heat alert in the state, mercury reaches 48 degrees; special warning issued for these districts
पूरा प्रदेश लू की चपेट में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिलों में सोमवार को भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया।

Trending Videos


मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं पश्चिमी इलाकों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में स्थिति और भयावह होने वाली है। बुंदेलखंड समेत कुल 21 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 जिलों में उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 47.6 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 46.8 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 45.7 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर-45.6 डिग्री सेल्सियस
 

इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।

उष्ण रात्रि होने की संभावना

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद व आसपास के क्षेत्र।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed