{"_id":"6a0e25c2ba7912cace03cc3a","slug":"daliganj-nakha-jungle-passenger-will-be-on-the-tracks-after-six-years-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1747037-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छह वर्ष बाद पटरी पर उतरेगी डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छह वर्ष बाद पटरी पर उतरेगी डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लखनऊ। डालीगंज से गोरखपुर के नकहा जंगल के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को छह वर्ष बाद फिर से हरी झंडी मिली है। कोरोना काल में यह ट्रेन बंद कर दी गई थी। इसके बाद यात्री लगातार ट्रेन संचालन की मांग कर रहे थे। अब रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। ट्रेन 26 मई से पटरी पर उतरेगी।
ट्रेन संख्या 55061 नकहा जंगल से रात 11:10 बजे चलकर डालीगंज सुबह 9:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 55062 डालीगंज से शाम 5:20 बजे चलकर अगली सुबह 4:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। यह ट्रेन आनंदनगर होकर गुजरेगी। रेलवे बोर्ड ने संचालन संबंधी आदेश जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 23 मार्च 2020 को कोविड महामारी के चलते सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया था। सालभर बाद जब हालात कुछ सामान्य हुए तो ट्रेनों को एक-एक कर पटरी पर उतारा गया। फरवरी 2023 तक सभी ट्रेनें बहाल हो गईं लेकिन नकहा-डालीगंज पैसेंजर का संचालन बहाल नहीं हो सका। अब छह वर्ष के लंबे अंतराल के बाद इसका फिर से संचालन शुरू हो रहा है। इससे प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक यात्री सफर किया करते थे। उद्घाटन के लिए रैक का इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन