सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Banda remains the hottest in the country for the fourth consecutive day

Weather in UP: बांदा चौथे दिन भी देश में सबसे गर्म, 48 डिग्री पहुंचा तापमान, अभी राहत के आसार नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 21 May 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी यूपी में भीषण गर्मी बनी रह सकती है। 

Weather in UP: Banda remains the hottest in the country for the fourth consecutive day
यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। बांदा जिला लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां बुधवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। दोपहर में सड़कें लगभग खाली नजर आईं।





बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। प्रयागराज में 46.4 डिग्री, हमीरपुर में 46.2 डिग्री और झांसी में 45.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आगरा में भी पारा 45.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 13 अन्य जिलों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- विभाग व ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, पीडब्ल्यूडी को सख्त चेतावनी
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें - स्वगणना का आज अंतिम दिन, कल से घर-घर जाएंगे जनगणना कर्मी; प्रदेश में करीब 44 लाख लोगों ने भरे हैं फॉर्म


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी यूपी में भीषण गर्मी बनी रह सकती है। कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से निकलने, सिर ढककर चलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।

पूरा उत्तर और मध्य भारत बना भट्ठी
सूरज के तीखे तेवर से उत्तर और मध्य भारत बुधवार को भी जलती भट्ठी बना रहा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर के साथ ही मध्य प्रदेश के कई इलाके भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इन राज्यों में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। गर्म हवा के झुलसा देने वाले थपेड़ों से कम से कम सात दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को लोग गर्मी से बेहाल रहे, यहां तापमान 45 डिग्री के करीब रहा। राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, पिलानी में 45.3 डिग्री, फलोदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, चूरू में 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के साथ ही मध्य भारत में भी लू चलने की आशंका है।
 
सर्वाधिक तापमान वाले जिले
बांदा 48 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 46.4 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर 46.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी 45.9 डिग्री सेल्सियस
आगरा 45.3 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इससे गर्मी में बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed