सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Re-polling in Falta assembly seat amid tight security, EC on alert after EVM controversy LIVE Updates Hindi

West Bengal LIVE: फलता में पुनर्मतदान जारी; टीएमसी के जहांगीर खान ने छोड़ी चुनावी रेस, 24 मई को आएंगे नतीजे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रिया दुबे Updated Thu, 21 May 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शुरू हो गया। EVM से कथित छेड़छाड़ और चुनावी अनियमितताओं के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। मतदान सुबह 7 बजे से जारी है और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं। सीट पर कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि चुनाव आयोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

Re-polling in Falta assembly seat amid tight security, EC on alert after EVM controversy LIVE Updates Hindi
फलता विधानसभा सीट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों के मुताबिक मतदान सुबह 7 बजे से 285 बूथों पर जारी है। इस चुनाव में 2.36 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.15 लाख महिलाएं और नौ तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना 24 मई को की जाएगी।
Trending Videos


निर्वाचन आयोग ने 29 अप्रैल को दूसरे चरण में हुए मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराध और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोपों के बाद पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था। उस दौरान कई बूथों से EVM के साथ कथित छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई थीं। आरोप था कि मशीनों पर इत्र जैसे पदार्थ और चिपकने वाली टेप लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच के लिए चुनाव आयोग के पूर्व विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने क्षेत्र का दौरा किया था। जांच में कम से कम 60 बूथों पर कथित छेड़छाड़ के सबूत मिले। इसके अलावा कई मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों की फुटेज से छेड़छाड़ की कोशिशों का भी पता चला। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारियों, प्रिसाइडिंग अधिकारियों और चुनाव कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे।
विज्ञापन

60 बूथों पर गड़बड़ी के आरोपों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

पुनर्मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक बूथ पर आठ सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं, जबकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमें अलर्ट पर रखी गई हैं।

इस सीट पर कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को चुनाव से हटने की घोषणा की थी, लेकिन आधिकारिक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उनका नाम EVM में बना हुआ है। भाजपा के देबांग्शु पांडा, CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला भी चुनाव मैदान में हैं। फलता सीट पर 2001 से तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है। हालांकि 2006 के विधानसभा चुनाव में CPI(M) ने यहां जीत दर्ज की थी।

पुनर्मतदान से पहले जहांगीर खान ने अपना नाम क्यों वापस लिया?

इसी बीच, जहांगीर खान ने मंगलवार को पुनर्मतदान से पहले अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा कर दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह फलता की शांति, विकास और बेहतर भविष्य चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से फलता के विकास के लिए विशेष पैकेज दिया जा रहा है और इसी कारण उन्होंने चुनावी मुकाबले से हटने का फैसला लिया।

हालांकि, टीएमसी ने साफ किया कि जहांगीर खान का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है और पार्टी ने उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के चलते फलता में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

भाजपा ने लगाया था गड़बड़ियों का आरोप?

भाजपा के उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि कई बूथों पर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर सेलोटेप चिपकाया गया और सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ की गई। पांडा ने कहा कि भाजपा ने 150 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग की थी और पार्टी फलता में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed