सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamsala: Convicted Prisoner Dies—Suspected Electrocution; Questions Raised Over Security

धर्मशाला: सजायाफ्ता कैदी की मौत, करंट लगने की आशंका; सुरक्षा पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

कांगड़ा जिला कारागार में पोक्सो एक्ट में सजायाफ्ता एक कैदी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Dharamsala: Convicted Prisoner Dies—Suspected Electrocution; Questions Raised Over Security
जेल में कैदी की मौत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला कारागार में पोक्सो एक्ट में सजायाफ्ता एक कैदी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैदी को बेसुध हालत में पहले धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार मौत का कारण जेल सेल में करंट लगना बताया जा रहा है। बुधवार शाम सेल से कैदी की चीखें सुनाई दीं। कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो कैदी विवेक निवासी खनियारा, धर्मशाला सेल की लोहे की रॉड से चिपका हुआ मिला। जेल प्रशासन का कहना है कि फर्राटा पंखा चलाते समय कैदी को करंट लगने की आशंका है। जैसे ही कर्मचारियों ने बिजली का तार हटाया, कैदी नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कैदी को बचाया नहीं जा सका। जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने पुष्टि की है कि कैदी की मौत हुई है। प्रारंभिक कारण करंट लगना बताया जा रहा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos

नाहन जेल में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

नाहन जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने चादर से फंदा बना आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते कैदी की जान बचा ली गई। कैदी की पहचान अभिषेक सिंह राणा (26) निवासी पासी-कांडा, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। कैदी हत्या व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में न्यायिक हिरासत में चल रहा है। इसके खिलाफ पुलिस थाना हरोली, ऊना में वर्ष 2022 में मामला दर्ज है। जेल में तैनात वार्डन ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखा कि स्पेशल सेल में बंद कैदी अभिषेक संदिग्ध गतिविधि कर रहा है। इस दौरान उसने बेडशीट का फंदा बनाकर सेल के जंगले से लटकने का प्रयास किया। स्टाफ ने कैदी को नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान कैदी ने डॉक्टरों को बताया कि उसने हार्षिक भी पी रखी है। बताया जा रहा है कि संबंधित कैदी का मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed