सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Information given on beekeeping: Dr. Satish

मधुमक्खी पालन की दी जानकारी : डॉ. सतीश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information given on beekeeping: Dr. Satish
विज्ञापन
शिमला। विश्व मधुमक्खी दिवस पर बागवानी विभाग ने नवबहार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में हिमाचल में मधुमक्खी पालन, टिकाऊ बागवानी, जैव विविधता संरक्षण एवं खाद्य सुरक्षा उत्पादन में मधुमक्खियों की भूमिका और परागण सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई। विभाग के अनुसार प्रदेश में लगभग 1.20 लाख व्यावसायिक मधुमक्खी काॅलोनियां हैं। हर वर्ष करीब 20 हजार मीट्रिक टन शहद का उत्पादन हो रहा है। सेब सहित फल फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए प्रदेश में करीब 2 लाख मधुमक्खी काॅलोनियों की आवश्यकता रहती है। बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि हिमाचल अब केवल सेब राज्य नहीं बल्कि फ्रूट स्टेट के रूप में आगे बढ़ रहा है और इसमें मधुमक्खियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों से फूल अवस्था के दौरान अत्यधिक कीटनाशकों के प्रयोग से बचने की अपील की। डॉ. दलीप सिंह नरगेटा ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article