सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Infant screening at AIIMS Bilaspur to become easier; reports available in minutes from just a single drop of b

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में शिशुओं की जांच होगी आसान, एक बूंद खून से मिनटों में मिलेगी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

 नवजात शिशु विभाग में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज और जांच सुविधाओं को और आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

Infant screening at AIIMS Bilaspur to become easier; reports available in minutes from just a single drop of b
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 एम्स बिलासपुर के नवजात शिशु विभाग में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज और जांच सुविधाओं को और आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। संस्थान ने नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक पोर्टेबल ब्लड कोगुलेशन जांच मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मशीन के जरिए बच्चों के खून के थक्के बनने से जुड़े महत्वपूर्ण टेस्ट कुछ ही मिनटों में किए जा सकेंगे। एम्स की ओर से जारी टेंडर नोटिस के अनुसार नई मशीन से पीटी, आईएनआर, एपीटीटी जैसे

Trending Videos

जरूरी ब्लड कोगुलेशन टेस्ट तेजी और सटीकता के साथ किए जाएंगे।

ये जांचें खासतौर पर उन नवजात बच्चों के लिए बेहद जरूरी होती हैं जो गंभीर संक्रमण, रक्तस्त्राव या अन्य जटिल बीमारियों से जूझ रहे होते हैं। समय पर रिपोर्ट मिलने से डॉक्टर तुरंत इलाज शुरू कर सकेंगे, जिससे बच्चों की जान बचाने में मदद मिलेगी। नई मशीन की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि जांच के लिए केवल 10 माइक्रोलीटर यानी एक बूंद से भी कम खून की जरूरत पड़ेगी। अभी तक छोटे बच्चों की जांच के लिए अपेक्षाकृत अधिक रक्त लेना पड़ता था, जिससे नवजातों को परेशानी होती थी। नई तकनीक से बच्चों को बार-बार सुई चुभाने और ज्यादा रक्त निकालने की तकलीफ से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed