सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK Vijay Government in Tamil Nadu Expands Cabinet 23 Ministers to Take Oath Today View List news Update

Vijay Cabinet Expansion: तमिलनाडु कैबिनेट का विस्तार आज, ये 23 नए मंत्री लेंगे शपथ; जारी हुई लिस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 21 May 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। आज 23 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें कांग्रेस के दो विधायक भी शामिल हैं, जो लंबे समय बाद सरकार का हिस्सा बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह चेन्नई में होगा।

TVK Vijay Government in Tamil Nadu Expands Cabinet 23 Ministers to Take Oath Today View List news Update
आज होगा विजय कैबिनेट का विस्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार का आज यानी गुरुवार को विस्तार होगा। सीएम विजय ने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए 23 विधायकों के नामों की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए इन नियुक्तियों को अपनी मंजूरी दे दी है।


अन्य वीडियो-


मंत्रिमंडल में हुई कांग्रेस की एंट्री
इस विस्तार की सबसे खास बात कांग्रेस पार्टी की सरकार में वापसी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दो विधायकों को भी अपनी मंत्रिमंडल में जगह दी है। दशकों बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस तमिलनाडु में किसी क्षेत्रीय दल के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में इन विधायकों के नाम
इस नई कैबिनेट में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। नए मंत्रियों की सूची में थूथुकुडी से श्रीनाथ, अविनाशी से कमाली एस, कुमारपालयम से सी विजयलक्ष्मी और कांचीपुरम से आरवी रंजीतकुमार को जगह मिली है। इनके साथ ही कुंभकोणम से विनोद, तिरुवदानई से राजीव, कडलूर से बी राजकुमार, अरक्कोनम से वी गांधीराज और ओट्टापिडारम से मथन राजा पी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


सूची में आगे राजपालयम से जगदेश्वरी के, किल्लियूर से कांग्रेस विधायक राजेश कुमार एस, ईरोड ईस्ट से एम विजय बालाजी, रासीपुरम से लोगेश तमिलसेल्वन डी और सेलम साउथ से विजय तमिलन पार्थिबन ए को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा श्रीरंगम से रमेश, मेलूर से कांग्रेस विधायक पी विश्वनाथन, वेलाचेरी से कुमार आर, श्रीपेरंबदूर से थेन्नारासु के और कोयंबटूर नॉर्थ से वी संपत कुमार भी नई टीम का हिस्सा होंगे। अंत में अरंथांगी से मोहम्मद फरवास जे, तांबरम से डी सरथकुमार, डॉ. राधाकृष्णन नगर से एन मैरी विल्सन और किनाथुकादावु से विग्नेश के को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: तमिलनाडु कैबिनेट में 59 साल बाद वापसी करेगी कांग्रेस, कल दो विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

इन सभी 23 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज यानी 21 मई को सुबह दस बजे चेन्नई के लोक भवन में आयोजित होगा। लोक भवन के जनसंपर्क कार्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है। इस विस्तार के बाद सरकार के कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed