सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Assembly oath ceremony VD Satheesan Pinarayi Vijayan Kerala politics

केरल में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू: वर्णमाला के क्रम में आयोजन; CM सतीशन 105वें नंबर पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 21 May 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

केरल की 16वीं विधानसभा के नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। प्रो-टेम स्पीकर जी सुधाकरण वर्णमाला के क्रम में सभी को पद की शपथ दिला रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन 105वें और विपक्षी नेता पिनाराई विजयन 133वें स्थान पर है।

Kerala Assembly oath ceremony VD Satheesan Pinarayi Vijayan Kerala politics
वीडी सतीशन, केरल के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल की 16वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को शुरू हो गया। प्रो-टेम स्पीकर जी सुधाकरण ने सभी नए विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह के साथ ही राज्य की नई विधानसभा के कामकाज की औपचारिक शुरुआत हो गई है।


शपथ ग्रहण कार्यक्रम वर्णमाला के क्रम में आयोजित किया गया है। इस क्रम में सबसे पहले आईयूएमएल (IUML) के विधायक वीई अब्दुल गफूर ने शपथ ली। उन्होंने कलामसेरी विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। राज्य के प्रमुख नेताओं की बात करें तो सूची के अनुसार मुख्यमंत्री वीडी सतीशन 105वें नंबर पर थे। वहीं, विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन का नाम सूची में 133वें स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण की इस लंबी प्रक्रिया का समापन जेवियर चिटिलप्पिल्ली के साथ होगा। वह सीपीआई(एम) के विधायक हैं और वडकनचेरी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए हैं। वर्णमाला के क्रम में उनका नाम सबसे अंत में होने के कारण वह शपथ लेने वाले आखिरी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


बाता दें कि, हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 63 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) को 26 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 22 सीटें से संतोष करना पड़ा। अन्य दलों में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने आठ और केरल कांग्रेस ने सात सीटें जीती। वहीं, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और भाजपा को तीन-तीन सीटें मिली। राष्ट्रीय जनता दल, रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, केरल कांग्रेस (जैकब) और कम्युनिस्ट मार्क्सिस्ट पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed