सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leaders paid tribute to Rajiv Gandhi at Veer Bhumi on his death anniversary news update

Death Anniversary: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी और कांग्रेस नेतृत्व ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 21 May 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें याद किया। मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली के 'वीर भूमि' जाकर उनकी समाधि पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Congress leaders paid tribute to Rajiv Gandhi at Veer Bhumi on his death anniversary news update
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज यानी 21 मई को पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है और अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। इस मौके पर राजधानी दिल्ली में स्थित उनकी समाधि 'वीर भूमि' पर आज सुबह एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। 


पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वीर भूमि पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया और उनकी समाधि पर फूल चढ़ाए। इसी दौरान, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया और उनकी समाधि पर फूल चढ़ाए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले राहुल गांधी?
नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी राजीव गांधी को याद करते हुए संदेश लिखे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ तस्वीर साक्षा करते हुए एक में लिखा, 'पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'


बता दें कि, राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी।

(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed