सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDSCO said no cosmetic product permitted for injection or treatment use

CDSCO: 'इंजेक्शन या उपचार में किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद के इस्तेमाल की अनुमति नहीं', सरकार की अहम एडवाइजरी

एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 21 May 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत सरकार के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने देश की जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि कॉस्मेटिक उत्पादों की इंजेक्शन या किसी उपचार में इस्तेमाल की मंजूरी नहीं है। आइए जानते हैं सरकार की एडवाइजरी में और क्या जानकारी दी गई है। 

CDSCO said no cosmetic product permitted for injection or treatment use
कॉस्मेटिक उत्पादों को लेकर सरकार की एडवाइजरी - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत आने वाले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने एक जरूरी सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसमें कॉस्मेटिक उत्पादों के गलत इस्तेमाल को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है। नोटिस में साफ कहा गया है कि कॉस्मेटिक उत्पादों का इस्तेमाल कभी भी इंजेक्शन के रूप में नहीं किया जा सकता। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के अनुसार, कॉस्मेटिक का मतलब ऐसी चीजों से है जिन्हें शरीर पर रगड़ा, डाला, छिड़का या लगाया जाता है। इनका मकसद शरीर की सफाई करना, सुंदरता बढ़ाना या रूप को आकर्षक बनाना होता है। कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री और वितरण 'कॉस्मेटिक नियम 2020' के तहत नियंत्रित होते हैं।


सरकार ने साफ किया है कि जो उत्पाद इंजेक्शन के रूप में दिए जाते हैं, वे कॉस्मेटिक की श्रेणी में नहीं आते। कोई भी ग्राहक, पेशेवर व्यक्ति या ब्यूटी क्लिनिक किसी भी कॉस्मेटिक को इंजेक्शन की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकता। कॉस्मेटिक केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबलिंग को लेकर भी कड़े नियम बताए गए हैं। कोई भी कॉस्मेटिक कंपनी अपने उत्पाद को लेकर झूठे या भ्रामक दावे नहीं कर सकती। साथ ही, कोई भी व्यक्ति कंपनी के कंटेनर या लेबल पर लिखी जानकारी को बदल नहीं सकता और न ही उसे मिटा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos


नियमों के अनुसार, कॉस्मेटिक उत्पादों में प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल करना, लेबल पर गलत जानकारी देना या इनका उपयोग किसी बीमारी के इलाज के लिए करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा। अगर कोई कॉस्मेटिक को इंजेक्शन के जरिए शरीर में डालता है, तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ने जनता से अपील की है कि अगर वे कहीं भी नियमों का ऐसा उल्लंघन देखें, तो इसकी जानकारी तुरंत अधिकारियों को कर सकते हैं या राज्य की लाइसेंसिंग अथॉरिटी को बता सकते हैं। यह नोटिस सभी ग्राहकों, निर्माताओं और ब्यूटी एक्सपर्ट्स के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed