सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: Foul Odor Emanates from Room; Youth dead Body Found Inside—Death Suspected Due to 'Chitta'

बिलासपुर: कमरे से आ रही थी दुर्गंध, अंदर मिला युवक का शव, चिट्टे से मौत की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं/भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत सेऊ में युवक का शव घर में मिला है। आशंका जताई जा रहा है कि चिट्टे के सेवन से इसकी मौत हुई है।

Bilaspur: Foul Odor Emanates from Room; Youth dead Body Found Inside—Death Suspected Due to 'Chitta'
चिट्टा(फाइल)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत सेऊ में युवक का शव घर में मिला है। आशंका जताई जा रहा है कि चिट्टे के सेवन से इसकी मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बुधवार सुबह गांव के एक पुश्तैनी मकान से तेज दुर्गंध आने पर अंदर युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत करीब दो दिन पहले हो चुकी थी। घुमारवीं पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

Trending Videos

 

युवक गांव में अपने पिता और भाई से अलग पुश्तैनी मकान में अकेला रहता था। बुधवार सुबह आसपास के लोगों को मकान से दुर्गंध महसूस हुई। लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। युवक कमरे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। शव काफी समय पुराना लग रहा था, जिसके चलते कमरे में तेज बदबू फैल चुकी थी। शव को कब्जे में लेने के बाद और सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि मौत नशे की ओवरडोज के कारण भी हो सकती है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। युवक पिछले कुछ समय से अकेला रह रहा था और गांव में उसका आना-जाना भी कम हो गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस युवक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ कुल छह मामले दर्ज थे। वह नशे का भी आदी था। डीएसपी विशाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed