{"_id":"6a0daf5ca7d1744bde0c579e","slug":"bow-your-head-and-express-gratitude-complain-to-us-about-corruption-chahal-shimla-news-c-19-1-sml1007-724547-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"माथा टेकना और नजराना-शुकराना भी \nभ्रष्टाचार, हमसे करें शिकायत : चहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माथा टेकना और नजराना-शुकराना भी भ्रष्टाचार, हमसे करें शिकायत : चहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिजिटल पर न चलाएं
नगर निगम पार्षदों, समाजसेवी संस्थाओं और कारोबारियों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोले सीबीआई के एसपी
घटिया निर्माण और कंसल्टेंट के नाम पर उगाही भी करप्शन
बिचौलियों और इंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ की दें जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की शिमला शाखा की ओर से बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीबीआई के एसपी राजेश चहल ने भ्रष्टाचार के बदलते स्वरूप पर चिंता जताते हुए लोगों से सीधे सीबीआई के पास शिकायतें पहुंचाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि माथा टेकना, नजराना-शुकराना मांगना, काम के बदले किसी प्रकार का लाभ लेना, घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करना और कंसल्टेंट के नाम पर उगाही करना भ्रष्टाचार के दायरे में आता है। कार्यक्रम के दौरान एएसपी सुनीत कुमार पाल ने सीबीआई की कार्यप्रणाली को लेकर जानकारी थी। कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदों, समाजसेवी संस्थाओं, कारोबारियों और विभिन्न केंद्रीय विभागों के विजिलेंस अधिकारियों को सीबीआई की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। एसपी राजेश चहल ने कहा कि निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल सार्वजनिक धन का दुरुपयोग है और ऐसे मामलों की जानकारी सीबीआई को दी जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से ठेकेदारों और इंजीनियरों के कथित गठजोड़ से जुड़े मामलों की शिकायत करने की भी अपील की।
चहल ने कहा कि इन दिनों बिचौलिए खुद को कंसलटेंट बताकर लोगों से उगाही कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे ही एक मामले में सीबीआई ने एक महिला कंसलटेंट को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार के 99 विभाग कार्यरत हैं और उनसे संबंधित मामलों में सीबीआई कार्रवाई कर सकती है। चहल के अनुसार प्रदेश में सीबीआई के पास कांस्टेबल से लेकर एसपी स्तर तक 63 अधिकारियों की टीम मौजूद है, जिससे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है।
विज्ञापन
ईमेल हेल्पलाइन नंबर पर भी कर सकते हैं शिकायत
भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत सीबीआई के शिमला स्थित रेलवे बोर्ड बिल्डिंग कार्यालय, ईमेल आईडी hobacsml@ cbigov.in
या फिर हेल्पलाइन नंबर 7650005191 और 0177 2654110 पर दी जा सकती है। जिन मामलों में पैसों का सीधा लेनदेन शामिल नहीं है वहां शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त भी रखी जा सकती है।

Trending Videos
ईमेल हेल्पलाइन नंबर पर भी कर सकते हैं शिकायत
भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत सीबीआई के शिमला स्थित रेलवे बोर्ड बिल्डिंग कार्यालय, ईमेल आईडी hobacsml