सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Power cut in Benmore today, Bhattakufar tomorrow

Shimla News: बेनमोर में आज, भट्ठाकुफर में पावर कट कल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power cut in Benmore today, Bhattakufar tomorrow
विज्ञापन
शिमला। राज्य विद्युत बोर्ड डक्ट निर्माण कार्य और एलटी लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते दो दिन पावर कट लगाएगा। इसके चलते 11 केवी बैम्लोई-बेनमोर फीडर में 21 मई, कावलग और भट्ठाकुफर कब्रिस्तान फीडर के कुछ क्षेत्रों में 22 मई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। डक्ट निर्माण के लिए आवश्यक एलटी लाइनों को स्थानांतरित करने के कारण 21 मई को पंजाब सर्किट हाउस, मच्छीवाली काेठी, मरीना, एनेक्सी, लेबर हॉस्टल, होटल विंडसर और आसपास के क्षेत्रों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 11 केवी कावलग फीडर में कवालाग गांव, गुम्मा गुम पंप और मैसर्स एसपी सिंहला में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं भट्ठाकुफर कब्रिस्तान फीडर में कब्रिस्तान गेट, फल मंडी, भट्टाकुफर, कमलानगर, ढिंगूधार और आसपास का क्षेत्रों में 22 मई को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article