सब्सक्राइब करें

Belly Fat Yoga: निकली हुई तोंद को अंदर करने के लिए करें ये योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 21 May 2026 01:16 PM IST
सार

Pet Kam Karne Ke Upay: निकली हुई तोंद को कम करने के लिए भुजंगासन, नौकासन, पवनमुक्तासन, प्लैंक और सूर्य नमस्कार जैसे योगासन बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। नियमित योग करने से पेट की चर्बी घटाने, पाचन सुधारने और शरीर को फिट रखने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Belly Fat Yoga For Flat Tummy In hindi Pet Kam Karne Ke Upay
पेट की चर्बी के लिए योग - फोटो : Ai

Yoga For Belly Fat: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों बैठकर काम करना और गलत खानपान की वजह से पेट निकलना एक आम समस्या बन गई है। कई लोग वजन से ज्यादा अपनी निकली हुई तोंद को लेकर परेशान रहते हैं। पेट के आसपास जमा चर्बी न सिर्फ लुक खराब करती है बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है। बढ़ती तोंद की वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है।

हालांकि लोग पेट कम करने के लिए जिम, डाइटिंग और कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन हर किसी के पास समय या बजट नहीं होता। ऐसे में योग एक आसान और असरदार तरीका साबित हो सकता है। योग सिर्फ वजन कम करने में ही मदद नहीं करता बल्कि शरीर को लचीला और मन को शांत भी बनाता है। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे योगासन, जिन्हें रोजाना करने से निकली हुई तोंद को अंदर करने में मदद मिल सकती है।

Belly Fat Yoga For Flat Tummy In hindi Pet Kam Karne Ke Upay
भुजंगासन - फोटो : Freepik

पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये योगासन


भुजंगासन

भुजंगासन पेट और कमर के लिए फायदेमंद है। इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। इस योगासन को करने से पेट और कमर की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में भी सहायक माना जाता है

Trending Videos
Belly Fat Yoga For Flat Tummy In hindi Pet Kam Karne Ke Upay
नौकासन - फोटो : freepik

नौकासन

तेजी से कैलोरी बर्न करने में नौकासन मददगार है। नौकासन पेट की चर्बी कम करने के लिए बेहद लोकप्रिय योगासन है। इसमें शरीर नाव की तरह दिखाई देता है। यह योग पेट की मांसपेशियों पर सीधा असर डालता है और नियमित अभ्यास से तोंद कम करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Belly Fat Yoga For Flat Tummy In hindi Pet Kam Karne Ke Upay
पवनमुक्तासन - फोटो : Freepik

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। यह पेट की अतिरिक्त चर्बी घटाने के साथ पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
Belly Fat Yoga For Flat Tummy In hindi Pet Kam Karne Ke Upay
प्लैंक - फोटो : इंस्टाग्राम

फलकासन

यह आसन बैली फैट पर सीधा असर करता है।  इसे प्लैंक पोज भी कहते हैं जो पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करती है। इसे नियमित करने से पेट और कमर के आसपास की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। शुरुआत में इसे कुछ सेकंड करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed