{"_id":"6a069f02a690c89e6208ddf0","slug":"standing-yoga-poses-for-healthy-body-know-here-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Standing Yoga Poses: कमर दर्द से लेकर तनाव तक में फायदेमंद हैं ये खड़े होकर किए जाने वाले योगासन","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Standing Yoga Poses: कमर दर्द से लेकर तनाव तक में फायदेमंद हैं ये खड़े होकर किए जाने वाले योगासन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 15 May 2026 10:20 AM IST
सार
Yoga Poses for Strength: अगर आपको अलग से योगासन करने का समय नहीं मिलता तो हम आपको कुछ ऐसे योगा पोज के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से आपको काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
खड़े-खड़े किए जाते हैं ये योगासन
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Yoga Poses for Strength: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास लंबे समय तक एक्सरसाइज या योग करने का समय नहीं होता। ऐसे में खड़े होकर किए जाने वाले योगासन फिट और एक्टिव रहने का आसान तरीका बन सकते हैं। इन योगासनों की खास बात यह है कि इन्हें कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है।
Trending Videos
खड़े-खड़े किए जाते हैं ये योगासन
- फोटो : Amar ujala
ताड़ासन
ताड़ासन को सभी खड़े योगासनों की शुरुआत माना जाता है। इसमें सीधे खड़े होकर शरीर को ऊपर की ओर खींचा जाता है। यह आसन शरीर की मुद्रा सुधारने, रीढ़ को मजबूत बनाने और लंबाई बढ़ाने में मददगार माना जाता है। रोजाना इसका अभ्यास करने से शरीर में संतुलन और फोकस बेहतर होता है।

वृक्षासन
वृक्षासन यानी ट्री पोज शरीर के संतुलन को मजबूत बनाने वाला योगासन है। इसमें एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर रखा जाता है। यह आसन मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। तनाव कम करने के लिए भी यह योगासन फायदेमंद माना जाता है।

- फोटो : Adobe
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन शरीर को लचीला बनाने वाला प्रभावी योगासन है। इसमें शरीर को साइड की ओर झुकाया जाता है, जिससे कमर, कंधे और पैरों की स्ट्रेचिंग होती है। यह आसन पाचन सुधारने, पेट की चर्बी कम करने और शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।

वीरभद्रासन
वीरभद्रासन शरीर को ताकत और स्थिरता देने वाला योगासन है। इसमें हाथ और पैरों को फैलाकर योद्धा जैसी मुद्रा बनाई जाती है। यह आसन पैरों, कंधों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए यह काफी लाभकारी माना जाता है।