सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat Wishes: आज ही सेव करके रख लें वट सावित्री व्रत के खूबसूरत संदेश, एक क्लिक में करें डाउनलोड

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 15 May 2026 11:22 AM IST
सार

Vat Savitri Vrat Wishes In Hindi: 16 मई को इस साल वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आज ही अपने घर की महिलाओं और सहेलियों को वट सावित्री की शुभकामनाएं भेज दें।

विज्ञापन
vat savitri vrat 2026 wishes facebook status whatsapp images sms quotes greetings in hindi
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI
Vat Savitri Vrat Wishes In Hindi: कल यानी 16 मई को वट सावित्री व्रत पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। यह व्रत विशेष रूप से उन सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए इसे रखती हैं। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को किया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस प्राप्त किए थे, जिसके बाद यह व्रत और भी पवित्र माना जाने लगा।

 इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं और उसकी परिक्रमा कर अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। वट सावित्री व्रत न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, समर्पण और प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है।  

ऐसे में अगर आप वट सावित्री व्रत के इस पावन अवसर पर आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिजनों को वट सावित्री व्रत से जुड़े प्यारे संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां से संदेश डाउनलोड कर सकते हैं। 
Trending Videos
vat savitri vrat 2026 wishes facebook status whatsapp images sms quotes greetings in hindi
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

सिंदूर कभी न फीका पड़े,
चूड़ी कभी न टूटे।
वट सावित्री का ये पावन व्रत,
हर दांपत्य को खुशियों से जोड़े।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vat savitri vrat 2026 wishes facebook status whatsapp images sms quotes greetings in hindi
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

वट सावित्री का पावन त्योहार आया है,
संग अपने खुशियों की बहार लाया है।
सुहाग अमर रहे हर जनम आपका,
मां सावित्री ने यही आशीष दिलाया है।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। 

vat savitri vrat 2026 wishes facebook status whatsapp images sms quotes greetings in hindi
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

पीपल-वट की छांव में,
सजती सुहागिन की आस।
सात जन्म तक साथ रहे,
यही करे हर नारी अरदास।

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
vat savitri vrat 2026 wishes facebook status whatsapp images sms quotes greetings in hindi
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : AI

 माथे की बिंदी यूँ ही चमकती रहे,
हाथों की चूड़ियां यूँ ही खनकती रहें।
बरगद सा अटल रहे जीवनसाथी का साथ,
हर सावित्री की मांग सदा महकती रहे।  

वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed