Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Female Staff at Fatehabad Polyclinic Lashes Out at Newly Appointed Doctor, Alleging Repeated Inquiries About the Correct Way to Use Condoms
{"_id":"6a06e641e784baa5bf0d1347","slug":"video-female-staff-at-fatehabad-polyclinic-lashes-out-at-newly-appointed-doctor-alleging-repeated-inquiries-about-the-correct-way-to-use-condoms-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पॉलीक्लीनिक में नवनियुक्त डॉक्टर पर भड़की महिला स्टाफ, बार-बार कंडोम के सही इस्तेमाल का तरीका पूछने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पॉलीक्लीनिक में नवनियुक्त डॉक्टर पर भड़की महिला स्टाफ, बार-बार कंडोम के सही इस्तेमाल का तरीका पूछने का आरोप
शहर के सेक्टर तीन में स्थित पॉली क्लीनिक में नवनियुक्त डॉक्टर नरेंद्र के खिलाफ महिला स्टाफ सदस्यों ने शुक्रवार सुबह गंभीर आरोप लगाकर हंगामा किया। महिला स्टाफ के साथ उनके परिजन भी पहुंचे और मीडिया के सामने आरोप लगाए कि डॉक्टर बार-बार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। मीटिंग में बार-बार कंडोम के सही इस्तेमाल के तरीके के बारे में पूछता है।
महिला स्टाफ शिकायत देने के लिए सिविल सर्जन डॉ.बुधराम के पास पहुंची तो वहां मौजूद आरोपी डॉक्टर को खरी-खोटी सुनाई। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच बैठक भी चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सिविल सर्जन डॉ.बुधराम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर नरेंद्र को डेपुटेशन पर भूना भेज दिया और स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर ट्रांसफर के लिए लिखा है।
महिला स्टाफ सदस्यों ने बताया कि वे इस कार्यालय में वर्ष कई सालों से विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। 1 मई को ही पॉली क्लीनिक में अतिरिक्त एसएमओ के पद पर डॉक्टर नरेंद्र ने कार्यभार संभाला है। 8 मई को पूरे स्टाफ से सभी के कमरों में जाकर सामान्य बात की। फिर 11 मई को सभी स्टाफ के उपस्थित होने के उपरांत सारे स्टाफ को कमरा नंबर 5 में उपस्थिति रजिस्टर लेकर बुलाया।
स्टाफ के नाम रजिस्टर में पढ़कर सुनाए और महिला स्टाफ के नाम के आगे मिस लगा होने के कारण इस बात पर कहा कि सभी स्टाफ अनमैरिड है क्या। इस पर सभी महिला स्टाफ मना करते हुए कहा कि नहीं सर हम सभी स्टाफ मैरिड है। इस पर जवाब देते हुए कहा गया कि आपके नाम के आगे मिसेज लगा होना चाहिए, मिस क्यों लगाया गया है। इससे पता नहीं चलता कि कौन सा स्टाफ शादीशुदा है और कौन अविवाहित।
इसके बाद सभी स्टाफ को कहा गया कि आप सभी यहां पर फ्रेंडली माहौल बना कर रखेंगे। यहां की कोई भी और किसी भी प्रकार की बात यहीं तक ही रखेंगे और अपने घर तक नहीं करनी। आरोप है कि 3 मई को महिला स्टाफ के साथ वार्तालाप करते हुए सेक्स और सेक्सुअल रिलेशन के बारे में अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए व बार बार मेल-फीमेल रिलेशन के बारे में बातें करते रहे।
उसी समय ओपीडी पर्ची के बाकी सभी बिन्दुओं के बारे में चर्चा न करके सीधा निरोध शब्द को पढ़ने के बाद महिला स्टाफ के सामने निरोध बिंदु न बोलकर बार-बार कंडोम शब्द इस्तेमाल किया। फिर पूछा कि इसका इस्तेमाल कहां कहां किया जाता है। इसके बाद में पूछते हुए कहा कि आजकल के समय में कंडोम बहुत आ रहे हैं क्या आप लोगों को इसके सही इस्तेमाल का तरीका पता है। यदि पता है तो बताओ नहीं तो मैं बताता हूं। इस पर फिर से महिला स्टाफ द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि फिर से डॉक्टर ने यही बोलते हुए कहा कि आपको सब पता है, लेकिन बताना कोई नहीं चाहता, इस बारे में खुलकर बात करो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।