Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Tohana, Fatehabad, MGNREGA workers send memorandum to the President, demanding reinstatement and a daily wage of ₹700.
{"_id":"6a06d16ba2667df09f0e1705","slug":"video-in-tohana-fatehabad-mgnrega-workers-send-memorandum-to-the-president-demanding-reinstatement-and-a-daily-wage-of-rs700-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में मनरेगा मजदूरों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, बहाली और 700 रुपये मजदूरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में मनरेगा मजदूरों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, बहाली और 700 रुपये मजदूरी की मांग
गांव कन्हड़ी, समैन और कुला की ग्राम पंचायत के माध्यम से मनरेगा मजदूरों ने देशव्यापी हड़ताल के तहत शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन गांवों के सरपंचों के माध्यम से भेजा गया, जिसमें मनरेगा को मजबूत कर बहाल करने और वीबी ग्राम योजना को रद्द करने की मांग की गई।
यह प्रदर्शन प्रधान सुनील की अध्यक्षता में किया गया।
नरेगा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मजदूरों ने ज्ञापन में कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ वे प्रदर्शन कर रहे हैं। मजदूरों ने मांग करते हुए कहा कि मनरेगा में कम से कम 200 दिन का काम दिया जाए और न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये प्रतिदिन की जाए। मजदूरी में हर साल महंगाई के हिसाब से बढ़ोतरी हो।
ज्ञापन में भुगतान और हाजिरी के लिए फेशियल रिकग्निशन जैसी तकनीकों को वापस लेने की मांग की गई, क्योंकि इससे मजदूरों को दिक्कत हो रही है। साथ ही ग्राम सभा को मनरेगा के काम और लागू करने में मजबूत भूमिका देने की बात कही।
मजदूरों ने वीबी ग्राम (जी) योजना को वापस लेने और मनरेगा मेटों व मजदूरों की बकाया मजदूरी का तुरंत भुगतान करवाने की मांग भी उठाई। ज्ञापन देने के लिए जोगिंदर सिंह, पाल, नीता, रानी सहित कई मजदूर उपस्थित रहे। मजदूरों ने जनभावनाओं को ध्यान में रखकर मांगें मानने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।