सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers took to the streets in support of the strike

Fatehabad News: हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Workers took to the streets in support of the strike
फतेहाबाद। फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अग्निशमन और नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में बिजली कार्यालय से नगरपालिका कार्यालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Trending Videos

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरजीत दुसाद, राज्य महासचिव कृष्ण नैन ने बताया कि प्रदेश भर में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पिछले 35 दिनों से हड़ताल पर थे। यह हड़ताल मुख्य रूप से मुजेसर स्थित स्टील कंपनी में आग बुझाने के दौरान शहीद हुए भवीचंद शर्मा और रणबीर सिंह के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और स्थायी रोजगार देने की मांग को लेकर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव रामनिवास शर्मा ने कहा कि विभाग में पे-रोल पर काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में पिछले 6 वर्षों से कोई वृद्धि नहीं हुई है। वीरवार के प्रदर्शन में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन, रोडवेज डिपो, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, वन विभाग, सीआईटीयू और रिटायर्ड कर्मचारी संघ सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजपाल मिताथल, देसराज माचरा, अमित शर्मा, राजकुमार डारा, सुरेश कुमार, राजकुमार निराणियां, बेगराज, मुरारी लाल, सतपाल ढाका और राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed