सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Class 10 results fell by 3.48%, ranking 15th in the state, yet still making it to the top three

Fatehabad News: दसवीं का परिणाम 3.48 फीसदी हुआ कम, प्रदेश में 15वें पायदान पर, फिर भी टॉप थ्री में बनाई जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Class 10 results fell by 3.48%, ranking 15th in the state, yet still making it to the top three
टॉपर का सम्मानफतेहाबाद के पिंक सिटी हाई स्कूल में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही छात्रा नाचकर 
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को कक्षा दसवीं का भी परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिले का परीक्षा परिणाम 90.11 प्रतिशत रहा है। शहर के मुकाबले गांवों के स्कूलों का दबदबा रहा है। जिले के टॉप थ्री में पांच विद्यार्थी रहे हैं। इनमें तीन लड़कियां शामिल हैं।
Trending Videos

सरकारी और निजी स्कूलों में टॉप थ्री में सरकारी स्कूलों ने जगह नहीं बनाई है। जिले का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले 3.48 फीसदी कम हुआ है। जिला प्रदेश में 15वें पायदान पर रहा है। जबकि पिछले साल जिला 93.59 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में 12वें नंबर पर था। जिले में इस बार 12037 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और इसमें 10847 विद्यार्थी पास हुए है। हालांकि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 11255 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 10533 विद्यार्थी पास हुए थे। हालांकि पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड की बात करें तो कक्षा दसवीं का परिणाम में सुधार हुआ है। वर्ष 2017 में जिले का परीक्षा परिणाम 50.31 फीसदी था जो कि अब 90 फीसदी तक पहुंच चुका है।
-


वर्ष परिणाम
2017 50.31
2018 48.99
2019 56.82
2020 69.77
2021 100
2022 69.75
2023 72.40
2024 97.06
2025 93.59
2026 90.11
नोट : परिणाम फीसदी में है।
--
ओपन स्कूल का सिर्फ 10 फीसदी रहा परिणाम
जिले के ओपन स्कूल के विद्यार्थियों का परिणाम 10.98 फीसदी रहा है। जिले में 164 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी इसमें 18 ही पास हुए हैं। इनमें 9 लड़कियां और 9 ही लड़के ही पास हुए हैं। जिले के प्राइवेट विद्यार्थियों का परिणाम 86.56 फीसदी रहा है। 558 विद्यार्थियों में से 483 ही पास हुए हैं।
-
जिले में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। पिछले सालों की बात करें तो इस बार परिणाम शानदार है। प्रदेश में जिले की लड़की टॉप थ्री में रही है। परिणाम को और बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed