सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Female Staff at Fatehabad Polyclinic Lashes Out at Newly Appointed Doctor

Fatehabad: नवनियुक्त डॉक्टर पर भड़की महिला स्टाफ, बार-बार कंडोम के सही इस्तेमाल का तरीका पूछने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 15 May 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि  3 मई को महिला स्टाफ के साथ वार्तालाप करते हुए संभोग और सेक्सुअल रिलेशन के बारे में अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए व बार बार मेल-फीमेल रिलेशन के बारे में बातें करते रहे।

Female Staff at Fatehabad Polyclinic Lashes Out at Newly Appointed Doctor
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फतेहाबाद के सेक्टर तीन में स्थित पॉली क्लीनिक में नवनियुक्त डॉक्टर नरेंद्र के खिलाफ महिला स्टाफ सदस्यों ने शुक्रवार सुबह गंभीर आरोप लगाकर हंगामा किया। महिला स्टाफ के साथ उनके परिजन भी पहुंचे और मीडिया के सामने आरोप लगाए कि डॉक्टर बार-बार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। मीटिंग में बार-बार कंडोम के सही इस्तेमाल के तरीके के बारे में पूछता है। महिला स्टाफ शिकायत देने के लिए सिविल सर्जन डॉ.बुधराम के पास पहुंची तो वहां मौजूद आरोपी डॉक्टर को खरी-खोटी सुनाई। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच बैठक भी चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सिविल सर्जन डॉ.बुधराम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर नरेंद्र को डेपुटेशन पर भूना भेज दिया और स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर ट्रांसफर के लिए लिखा है। 

Trending Videos


महिला स्टाफ सदस्यों ने बताया कि वे इस कार्यालय में वर्ष कई साल से विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। 1 मई को ही पॉली क्लीनिक में अतिरिक्त एसएमओ के पद पर डॉक्टर नरेंद्र ने कार्यभार संभाला है। 8 मई को पूरे स्टाफ से सभी के कमरों में जाकर सामान्य बात की। फिर 11 मई को सभी स्टाफ के उपस्थित होने के उपरांत सारे स्टाफ को कमरा नंबर 5 में उपस्थिति रजिस्टर लेकर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टाफ के नाम रजिस्टर में पढ़कर सुनाए और महिला स्टाफ के नाम के आगे मिस लगा होने के कारण इस बात पर कहा कि सभी स्टाफ अनमैरिड है क्या। इस पर सभी महिला स्टाफ मना करते हुए कहा कि नहीं सर हम सभी स्टाफ मैरिड है। इस पर जवाब देते हुए कहा गया कि आपके नाम के आगे मिसेज लगा होना चाहिए, मिस क्यों लगाया गया है। इससे पता नहीं चलता कि कौन सा स्टाफ शादीशुदा है और कौन अविवाहित। इसके बाद सभी स्टाफ को कहा गया कि आप सभी यहां पर फ्रेंडली माहौल बना कर रखेंगे।

यहां की कोई भी और किसी भी प्रकार की बात यहीं तक ही रखेंगे और अपने घर तक नहीं करनी। आरोप है कि  3 मई को महिला स्टाफ के साथ वार्तालाप करते हुए संभोग के रिलेशन के बारे में अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए व बार बार मेल-फीमेल रिलेशन के बारे में बातें करते रहे। उसी समय ओपीडी पर्ची के बाकी सभी बिन्दुओं के बारे में चर्चा न करके सीधा निरोध शब्द को पढ़ने के बाद महिला स्टाफ के सामने निरोध बिंदु न बोलकर बार-बार कंडोम शब्द इस्तेमाल किया।

फिर पूछा कि इसका इस्तेमाल कहां कहां किया जाता है। इसके बाद में पूछते हुए कहा कि आजकल के समय में कंडोम बहुत आ रहे हैं क्या आप लोगों को इसके सही इस्तेमाल का तरीका पता है। यदि पता है तो बताओ नहीं तो मैं बताता हूं। इस पर फिर से महिला स्टाफ द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि फिर से डॉक्टर ने यही बोलते हुए कहा कि आपको सब पता है, लेकिन बताना कोई नहीं चाहता, इस बारे में खुलकर बात करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed