अमेरिका-ईरान में जारी युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ी ग्लोबल टेंशन का असर दुनियाभर में तेल संकट के रूप में देखने को मिल रहा है। भारत पर भी इसका गंभीर असर देखा जा रहा है। शुक्रवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। लेकिन क्या हो अगर यही महंगा पेट्रोल आपकी फिटनेस को ठीक करने के लिए रास्ता खोल दे?
Fitness Tips: महंगा पेट्रोल दे रहा है सस्ते वेट लॉस का सुनहरा मौका, ये आदतें शरीर बना देंगी बिल्कुल फिट
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। लेकिन क्या हो अगर यही महंगा पेट्रोल आपकी फिटनेस को ठीक करने के लिए रास्ता खोल दे? इसके लिए विशेषज्ञों की टीम ने कुछ जरूरी सलाह दिए हैं जिसका अगर आप पालन करते हैं तो सेहत को कई तरह से लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटाबॉलिज्म और फैट बर्निंग में करें सुधार
विशेषज्ञ बताते हैं कि वेट लॉस के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना काफी नहीं है, सही खानपान और दिनभर शरीर को एक्टिव रखना ज्यादा जरूरी है।
- पैदल चलना, साइकिलिंग और सीढ़ियां चढ़ने जैसी आदतें भी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।
- गर्मियों के इस मौसम में सुबह या शाम हल्के स्तर के शारीरिक व्यायाम से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैट बर्निंग तेज हो सकती है।
यानी महंगे पेट्रोल को सिर्फ परेशानी के रूप में देखने के बजाय इसे फिटनेस के अवसर की तरह भी देखा जा सकता है।
रनिंग-वॉकिंग वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी
फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार पैदल चलना या फिर नियमित रूप से रनिंग आपको मोटापे से बचाए रखने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका हो सकती है। नियमित शारीरिक गतिविधि आपको कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार है।
- 30 मिनट तेज गति से से चलने से लगभग 120 से 200 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
- इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैट स्टोर होना भी कम होता है।
- छोटी दूरी के लिए बाइक या कार की जगह पैदल चलने की आदत बनाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
शरीर की ताकत और दिल को हेल्दी रखने के लिए साइकिलिंग
साइकिलिंग को कई अध्ययनों में सबसे कारगर कार्डियो व्यायाम में से एक बताया गया है। 30 मिनट साइकिल चलाने पर लगभग 200 से 300 कैलोरी तक बर्न हो सकती है।
- साइकिल चलाने से पैरों, जांघों और पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं।
- इससे शरीर की ताकत में तो सुधार होता ही है साथ ही दिल की सेहत भी ठीक होती है।
- अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित साइकिलिंग करने वाले लोगों में मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है।
वजन घटाने के लिए सुधारें लाइफस्टाइल
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार वेट लॉस केवल कैलोरी बर्न करने तक सीमित नहीं है। इसके लिए संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण भी जरूरी होता है।
- अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। कम नींद लेने वाले लोगों में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा होती है।
- वहीं तनाव बढ़ने पर शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जो शरीर में फैट को बढ़ाने वाला माना जाता है।
- गर्मियों में ज्यादा तला-भुना और चीनी वाली ड्रिंक्स कम लेने चाहिए। उनकी जगह पानी, फल और हल्का भोजन शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है।
--------------
स्रोत:
Effect of Cycling on Glycaemia, Blood Pressure, and Weight in Young Individuals with Type 2 Diabetes
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।