सब्सक्राइब करें

Bada Mangal 2026: भगवान हनुमान जी के नाम पर रखें बच्चों के ये प्यारे और यूनिक नाम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 12 May 2026 04:55 PM IST
सार

भगवान हनुमान जी से प्रेरित बच्चों के नाम कौन-कौन से हैं? अंजनेय, मारुति, पवनपुत्र, संकटमोचन, वीर और तेजस जैसे नाम भगवान हनुमान जी से प्रेरित माने जाते हैं। ये नाम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं।

विज्ञापन
Bada Mangal 2026 Baby Names Inspired By Lord Hanuman Ji Ke Naam Per Bacchon Ke Naam
हनुमान जी के नाम बेटे के लिए - फोटो : Amar ujala

Hanuman Ji Ke Naam: ज्येष्ठ महीने में आने वाला बड़ा मंगल भगवान हनुमान जी की भक्ति और पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर बजरंगबली की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल पर हनुमान जी की आराधना करने से साहस, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यही वजह है कि कई माता-पिता अपने बच्चों का नाम भी भगवान हनुमान से प्रेरित रखना पसंद करते हैं, ताकि बच्चे के जीवन में शक्ति, निडरता और सफलता बनी रहे।

आजकल यूनिक और धार्मिक नामों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपके घर में बेटे का जन्म हुआ है और आप बड़ा मंगल के खास अवसर पर भगवान हनुमान जी से प्रेरित नाम तलाश रहे हैं, तो कई खूबसूरत और अर्थपूर्ण विकल्प मौजूद हैं। हनुमान जी के कई नाम ऐसे हैं, जो सुनने में मॉडर्न भी लगते हैं और धार्मिक महत्व भी रखते हैं। ये नाम बच्चे की पहचान को खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान हनुमान जी से प्रेरित कुछ प्यारे, ट्रेंडिंग और अर्थपूर्ण बेबी नेम्स, जिन्हें आजकल माता-पिता खूब पसंद कर रहे हैं।

Trending Videos
Bada Mangal 2026 Baby Names Inspired By Lord Hanuman Ji Ke Naam Per Bacchon Ke Naam
बेटे का नाम - फोटो : adobe stock

अंजनेय

हनुमान जी का एक प्रसिद्ध नाम अंजनेय है, जिसका अर्थ होता है मां अंजना का पुत्र। यह नाम धार्मिक होने के साथ-साथ बेहद यूनिक भी लगता है। आजकल मॉडर्न और संस्कृत टच वाले नाम पसंद करने वाले माता-पिता इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bada Mangal 2026 Baby Names Inspired By Lord Hanuman Ji Ke Naam Per Bacchon Ke Naam
new born baby - फोटो : Adobe stock

विहान

अगर आप सीधे धार्मिक नाम नहीं रखना चाहते, तो हनुमान जी के गुणों से प्रेरित नाम भी चुन सकते हैं। बेटे को वीर, तेजस या विहान नाम दे सकते हैं। ये नाम साहस, ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माने जाते हैं। ये नाम मॉडर्न होने के साथ-साथ सकारात्मक अर्थ भी रखते हैं।

Bada Mangal 2026 Baby Names Inspired By Lord Hanuman Ji Ke Naam Per Bacchon Ke Naam
baby boy - फोटो : Freepik

इराज

इराज का मतलब है वायु पुत्र। ये नाम भगवान हनुमान की पहचान से जुड़ा हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को पवन देव का पुत्र माना जाता है। यह नाम सुनने में काफी प्रभावशाली लगता है और बच्चे के व्यक्तित्व को मजबूत पहचान दे सकता है।

विज्ञापन
Bada Mangal 2026 Baby Names Inspired By Lord Hanuman Ji Ke Naam Per Bacchon Ke Naam
new born baby - फोटो : Adobe stock

युनाए

युनाए नया और यूनिक नाम है। इस शब्द का अर्थ है शक्तिशाली और यह भगवान हनुमान जी से जुड़ा नाम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed