{"_id":"69fc78637de8de63db0d95b0","slug":"anti-aging-yoga-for-seniors-60-ki-umar-me-fit-kaise-rahein-2026-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anti Aging Yoga: 60 की उम्र में भी महसूस करें 30 जैसी फुर्ती, रोज करें ये योगासन","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Anti Aging Yoga: 60 की उम्र में भी महसूस करें 30 जैसी फुर्ती, रोज करें ये योगासन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 08 May 2026 09:52 AM IST
सार
Yoga For Seniors: योग शरीर को लचीला बनाने, तनाव कम करने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। नियमित योगासन और प्राणायाम करने से 60 की उम्र में भी शरीर एक्टिव, मन शांत और स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
योग
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
60 Ki Umar Me Fit Kaise Rahein: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। थकान जल्दी महसूस होना, शरीर में अकड़न, तनाव और कम ऊर्जा जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। लेकिन अगर सही जीवनशैली अपनाई जाए, तो उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह सकती है। आजकल कई लोग 60 की उम्र में भी खुद को फिट, एक्टिव और जवान बनाए रखने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं।
योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने का तरीका नहीं है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है। नियमित योगासन और प्राणायाम करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, तनाव कम होता है और शरीर में नई ऊर्जा महसूस होती है। यही वजह है कि डॉक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट्स भी बढ़ती उम्र में योग करने की सलाह देते हैं।योग किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता है। इसके लिए महंगे उपकरण या जिम की जरूरत नहीं होती।
रोजाना कुछ मिनट योग करने से शरीर ज्यादा एक्टिव महसूस करता है और व्यक्ति खुद को पहले से ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करने लगता है। इस लेख के जरिए जानिए कि कैसे योग 60 की उम्र में भी आपको 30 जैसा महसूस कराने में मदद कर सकता है।
Trending Videos
2 of 6
ताड़ासन
- फोटो : Amar ujala
योग बढ़ाता है शरीर की लचीलापन और ताकत
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में अकड़न बढ़ने लगती है। योगासन शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों को लचीला बनाने में मदद करते हैं। ताड़ासन, भुजंगासन और वृक्षासन जैसे योगासन शरीर की ताकत बढ़ाने और संतुलन बेहतर करने में फायदेमंद माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
प्राणायाम
- फोटो : Freepik.com
तनाव कम कर मन को रखता है शांत
मानसिक तनाव बढ़ती उम्र में कई बीमारियों की वजह बन सकता है। योग और ध्यान मन को शांत करने में मदद करते हैं। नियमित प्राणायाम करने से एंग्जाइटी और तनाव कम होता है, जिससे व्यक्ति खुद को ज्यादा सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करता है।
4 of 6
योग
- फोटो : Adobe Stock
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन मिलती है नई ऊर्जा
योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे शरीर के अंगों तक आॅक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है और थकान कम महसूस होती है। सुबह योग करने से पूरे दिन फ्रेसनेस और एक्टिवनेस बनी रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
स्लीप टूरिज्म
- फोटो : Adobe Stock
नींद और पाचन में भी मिलता है फायदा
बढ़ती उम्र में नींद न आना और पाचन खराब होना आम समस्या है। योगासन और प्राणायाम शरीर को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जिससे नींद बेहतर होती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होने से शरीर हल्का और स्वस्थ महसूस करता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।