{"_id":"6a0414f75410299eac03b473","slug":"home-remedy-for-stomach-pain-in-hindi-pet-dard-me-kya-khaye-gharelu-upay-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Remedy For Stomach Pain: पेट की मरोड़ और ऐंठन को कम करने के लिए असरदार है ये नुस्खा, आजमाकर देख लें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Remedy For Stomach Pain: पेट की मरोड़ और ऐंठन को कम करने के लिए असरदार है ये नुस्खा, आजमाकर देख लें
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 13 May 2026 12:30 PM IST
सार
Home Remedy For Stomach Pain: अगर आपके पेट में अचानक से दर्द उठा है और डॉक्टर को दिखाने का समय नहीं है तो एक घरेलू नुस्खा आप आजमाकर देख सकते हैं। ये नुस्खा दादी-नानी के समय से चल रहा है।
विज्ञापन
पेट दर्द में क्या करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Home Remedy For Stomach Pain: पेट दर्द एक ऐसी आम समस्या है जो कभी भी अचानक शुरू हो सकती है और कई बार यह इतना तेज होता है कि रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे समय में हर किसी के पास तुरंत डॉक्टर तक पहुंचने का समय नहीं होता, खासकर जब दर्द अचानक रात में या यात्रा के दौरान शुरू हो जाए। ऐसी स्थिति में लोग अक्सर घरेलू नुस्खों की ओर रुख करते हैं, जो वर्षों से दादी-नानी के समय से आजमाए जाते रहे हैं।
Trending Videos
पेट दर्द में क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
हींग का पानी करें इस्तेमाल
हींग का पानी एक बहुत पुराना और असरदार घरेलू नुस्खा माना जाता है, जिसे खासकर पेट दर्द, गैस और मरोड़ जैसी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। हींग में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं।

कैसे काम करता है?
जब पेट में गैस या अपच की वजह से मरोड़ होती है, तो आंतों में ऐंठन पैदा हो जाती है। हींग इस ऐंठन को कम करने में मदद करती है, जिससे दर्द और भारीपन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके अलावा यह गैस को बाहर निकालने में भी मदद करती है, जिससे पेट हल्का महसूस होता है।

- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनाएं हींग का पानी?
- एक गिलास गुनगुना पानी लें
- उसमें एक बहुत छोटी चुटकी हींग डालें
- अच्छी तरह मिलाकर धीरे-धीरे पिएं
विज्ञापन
पेट दर्द में क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
कब फायदेमंद है?
- गैस बनने पर
- पेट में अचानक मरोड़ होने पर
- भारी खाना खाने के बाद
- अपच और ब्लोटिंग में