{"_id":"6a03fd17196b21c2dc07e00c","slug":"body-warning-signs-weird-noises-your-body-makes-and-what-to-do-about-it-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weird Noises Of Body: तेज खर्राटे से लेकर पेट में गुड़गुड़ाहट तक, शरीर की ये 7 आवाजें न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Weird Noises Of Body: तेज खर्राटे से लेकर पेट में गुड़गुड़ाहट तक, शरीर की ये 7 आवाजें न करें नजरअंदाज
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 13 May 2026 11:37 AM IST
सार
Weird Noises Your Body Makes: शरीर से आने वाली कुछ आवाजें सामान्य नहीं होतीं। बल्कि ये आवाजें कई बीमारियों का संकेत हो सकती हैं। इस लेख में जानिए शरीर की इन चेतावनी देने वाली आवाजों के बारे में।
विज्ञापन
शरीर से आने वाली ये आवाजें नहीं हैं नॉर्मल
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Weird Noises Your Body Makes: शरीर हमें स्वस्थ रहने के कई संकेत देता है, लेकिन कई बार हम छोटी-छोटी आवाजों और बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं। इसमें से सबसे खास है शरीर में तरह-तरह की आवाजें आना।
Trending Videos
शरीर से आने वाली ये आवाजें नहीं हैं नॉर्मल
- फोटो : Freepik.com
1. कानों में सीटी बजना
अगर बार-बार कानों में सीटी, भनभनाहट या आवाजें सुनाई देती हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह समस्या कई बार हाई ब्लड प्रेशर, लगातार तनाव या कान की अंदरूनी नसों में गड़बड़ी का संकेत हो सकती है। लंबे समय तक तेज आवाज में रहने से भी यह दिक्कत बढ़ सकती है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहे तो ENT डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

2. पेट में गुड़गुड़ाहट
पेट से आवाज आना सामान्य है, खासकर जब पेट खाली हो। लेकिन अगर यह आवाज बार-बार या दर्द के साथ हो, तो यह पाचन तंत्र की गड़बड़ी, गैस, अपच या आंतों में समस्या का संकेत हो सकता है। खराब खानपान और अनियमित भोजन भी इसकी वजह बन सकते हैं।

- फोटो : Adobe Stock
3. जोड़ों से कट-कट की आवाज
घुटनों, कंधों या उंगलियों से कट-कट की आवाज आना आम बात लग सकती है, लेकिन अगर इसके साथ दर्द या जकड़न हो, तो यह कैल्शियम, विटामिन D की कमी या गठिया जैसी समस्या की ओर इशारा कर सकता है। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
घुटनों, कंधों या उंगलियों से कट-कट की आवाज आना आम बात लग सकती है, लेकिन अगर इसके साथ दर्द या जकड़न हो, तो यह कैल्शियम, विटामिन D की कमी या गठिया जैसी समस्या की ओर इशारा कर सकता है। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
विज्ञापन
शरीर से आने वाली ये आवाजें नहीं हैं नॉर्मल
- फोटो : Freepik.com
4. सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज
सांस लेते समय सीटी या घरघराहट की आवाज आना सामान्य नहीं है। यह अस्थमा, एलर्जी, फेफड़ों में संक्रमण या वायुमार्ग में सूजन का संकेत हो सकता है। धूल, धुआं और प्रदूषण इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।