Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Mulayam Singh Son And Akhilesh Yadav Brother Prateek Yadav Net Worth Income Source Business Property In Hindi
{"_id":"6a040e3fb14268d64a009a42","slug":"mulayam-singh-son-and-akhilesh-yadav-brother-prateek-yadav-net-worth-income-source-business-property-in-hindi-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prateek Yadav Net Worth: राजनीति से दूर रहकर भी करोड़ों कमाते थे प्रतीक यादव, जानिए किस बिजनेस में थे शामिल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Prateek Yadav Net Worth: राजनीति से दूर रहकर भी करोड़ों कमाते थे प्रतीक यादव, जानिए किस बिजनेस में थे शामिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Wed, 13 May 2026 11:42 AM IST
सार
Prateek Yadav Income Source: प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लखनऊ में हाई-एंड जिम और फिटनेस सेंटर शुरू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी आय करोड़ों रुपये बताई गई थी और उनका नाम लग्जरी कारों व प्रॉपर्टी निवेश के लिए भी चर्चित रहा।
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीक यादव कितने अमीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Akhilesh Yadav Brother Prateek Yadav Lifestyle: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव हमेशा राजनीति से दूरी बनाकर रखने के लिए जाने जाते थे। जहां एक तरफ उनका परिवार लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहा, वहीं प्रतीक यादव ने बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। लोग जानना चाहते थे कि आखिर बिना सक्रिय राजनीति में आए प्रतीक यादव की कमाई का जरिया क्या था और वे कितनी संपत्ति के मालिक थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक यादव फिटनेस, रियल एस्टेट और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े बिजनेस में सक्रिय थे। उन्होंने लखनऊ में हाई-एंड फिटनेस सेंटर शुरू किया था, जिसकी काफी चर्चा रही। इसके अलावा उनका नाम प्रॉपर्टी निवेश और कई निजी बिजनेस वेंचर्स से भी जुड़ा बताया जाता रहा।
हाल के वर्षों में उनकी लग्जरी कारों, महंगे घरों और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल ने भी लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि उन्होंने कभी खुलकर अपनी कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन चुनावी हलफनामों और मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी आय और संपत्ति को लेकर कई जानकारियां सामने आई थीं। आइए जानते हैं प्रतीक यादव की कुल संपत्ति, व्यवसाय और कमाई के जरियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
Trending Videos
2 of 6
अपर्णा यादव व प्रतीक यादव।
- फोटो : instagram
राजनीति नहीं, बिजनेस था पहली पसंद
प्रतीक यादव ने हमेशा खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक को बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस में काफी रुचि थी और उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Prateek Yadav
- फोटो : अमर उजाला
फिटनेस बिजनेस से बनाई अलग पहचान
प्रतीक यादव ने लखनऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक हाई-प्रोफाइल जिम और फिटनेस सेंटर शुरू किया था। 2015 की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह जिम करीब 7000 स्क्वायर फीट में फैला था और इसमें विदेशी तकनीक के उपकरण लगाए गए थे। खुद प्रतीक यादव ने कहा था कि उन्हें फिटनेस बिजनेस में ज्यादा रुचि है, राजनीति में नहीं।
4 of 6
Prateek Yadav
- फोटो : अमर उजाला
रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी निवेश से भी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक यादव का नाम रियल एस्टेट निवेश और प्रॉपर्टी बिजनेस से भी जुड़ा रहा। हालांकि उनकी कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक सार्वजनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी आय करोड़ों रुपये में आंकी जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
Prateek Yadav
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लग्जरी कारों और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल
जब अखिलेश यादव यूपी की सियासत संभाल रहे थे, तब राजनीति से दूर उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव अपनी हरे रंग की लेम्बोर्गिनी लेकर सड़कों पर नजर आ जाते थे। वे अक्सर अपनी लग्जरी कारों और फिटनेस लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते थे। उनके पास करोड़ों रुपये की लग्जरी कारें थीं, जिनमें लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार का नाम भी शामिल रहा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।