{"_id":"6a0427b9ba08d8d21a022919","slug":"8-tasty-and-healthy-poori-recipes-in-hindi-palak-methi-beetroot-puri-kaise-banaye-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Healthy Poori Recipes: रोज एक जैसी पूड़ी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये 8 हेल्दी और टेस्टी पूड़ी रेसिपीज","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Healthy Poori Recipes: रोज एक जैसी पूड़ी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये 8 हेल्दी और टेस्टी पूड़ी रेसिपीज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Wed, 13 May 2026 12:58 PM IST
सार
Tasty And Healthy Poori Recipes: पालक पूड़ी, चुकंदर पूड़ी, मेथी पूड़ी, बाजरा पूड़ी, ओट्स पूड़ी, पनीर पूड़ी, मसाला पूड़ी और मूंग दाल पूड़ी जैसी हेल्दी रेसिपीज रोजाना के खाने को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकती हैं। ये पूड़ियां बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।
विज्ञापन
1 of 9
पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
8 Taraf Ki Healthy Poori Kaise Banaye: भारतीय घरों में पूड़ी का नाम सुनते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। चाहे रविवार का खास नाश्ता हो, त्योहार का मौका या फिर अचानक आए मेहमान, गरमागरम पूड़ी हर मौके को खास बना देती है। लेकिन पूड़ी के नाम पर अक्सर लोग गेंहू या मैदे के आटे से बनी पूड़ियां ही खाते हैं और इसे हेल्दी भी नहीं मानते। जबकि सच यह है कि थोड़ी क्रिएटिविटी और सही सामग्री के साथ पूड़ी को स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी बनाया जा सकता है।
साथ ही अगर आप एक ही तरह की पारंपरिक पूड़ी खाकर बोर हो गए हैं तो सामग्री में फेरबदल करके 8 तरह की हेल्दी पूड़ियां बना सकते हैं और सर्व कर सकते हैं। अगर आप भी नई तरह की पूड़ियां खाना चाहते हैं तो पालक, चुकंदर, मेथी, बाजरा और ओट्स जैसी पौष्टिक चीजों से बनी पूड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देती हैं। खास बात यह है कि बच्चे भी इन रंग-बिरंगी और स्वादिष्ट पूड़ियों को बड़े चाव से खाते हैं।
अगर आप भी रोज एक जैसी साधारण पूड़ी खाकर बोर हो चुके हैं, तो यहां जानिए 8 ऐसी हेल्दी और टेस्टी पूड़ी रेसिपीज, जिन्हें आप हर दिन अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं। ये रेसिपीज स्वाद और सेहत दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन हैं।
Trending Videos
2 of 9
पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
पालक पूड़ी
पालक पूड़ी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है। साथ ही यह आयरन से भरपूर हेल्दी विकल्प है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसमें पालक को पीस कर उसे आटे में मिलाकर गूंथा जाता है। फिर सामान्य पूड़ियों की तरह बेलकर सेंक लिया जाता है। यह पूड़ी आयरन और फाइबर से भरपूर होती है। इसे आलू की सब्जी या दही के साथ सर्व किया जा सकता है। बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने का यह शानदार तरीका माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
चुकंदर पूड़ी
चुकंदर की पूड़ी दिखने में जितनी खूबसूरत लगती है, उतनी ही हेल्दी भी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसका गुलाबी रंग बच्चों को काफी आकर्षित करता है और यह पार्टी स्नैक के तौर पर भी शानदार विकल्प है। इसे बनाने के लिए आप चुकंदर को पीसकर उसे आटे के साथ गूंथ सकते हैं। अगर आप चुकंदर का जूस या सूप पीते हैं तो उससे बची सामग्री में मिलाकर भी पूड़ी तैयार कर सकते हैं।
4 of 9
अलग-अलग तरह की पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
मेथी पूड़ी
मेथी की ताजी पत्तियों से बनी पूड़ी सर्दियों में खास तौर पर पसंद की जाती है। यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को गर्म रखने में मदद कर सकती है। मेथी पूड़ी को अचार और चाय के साथ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
अलग-अलग तरह की पूड़ी बनाने की विधि
- फोटो : AI
बाजरा पूड़ी
अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो बाजरे की पूड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। बाजरा फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। ये वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट होती हैं। इसे दही या लहसुन की चटनी के साथ खाया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।