{"_id":"69fdcf367c476f65330c466f","slug":"trending-mothers-day-cake-design-ideas-in-hindi-2026-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mothers Day Cake Design: इस मदर्स डे ऑर्डर करें ये केक डिजाइन, हर कोई पूछेगा कहां से मंगवाया","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Mothers Day Cake Design: इस मदर्स डे ऑर्डर करें ये केक डिजाइन, हर कोई पूछेगा कहां से मंगवाया
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Sat, 09 May 2026 11:49 AM IST
सार
Cake Designs For Mom: मदर्स डे पर कौन से केक डिजाइन्स ट्रेंड में हैं?
मदर्स डे पर फोटो केक, फ्लोरल डिजाइन केक, हार्ट शेप केक, मिनिमल पेस्टल केक और फोंडेंट केक सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। ये केक दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मदर्स डे के लिए खास केस डिजाइन
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Instagram Viral Cake Ideas: मदर्स डे हर मां के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल महसूस कराने के लिए गिफ्ट, सरप्राइज और प्यार भरे संदेश देते हैं। लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो एक खूबसूरत और ट्रेंडी केक आपकी मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। आजकल सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि केक का डिजाइन भी लोगों को खूब आकर्षित करता है। खासतौर पर सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर यूनिक केक डिजाइन तेजी से वायरल हो रहे हैं।
फोटो केक से लेकर फ्लोरल और पेस्टल थीम वाले केक तक, इस साल कई नए डिजाइन ट्रेंड में हैं। लोग अपनी मां की पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड केक ऑर्डर कर रहे हैं, जो देखने में बेहद स्टाइलिश और इमोशनल टच वाले होते हैं। यही वजह है कि मदर्स डे पर केक कटिंग अब सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया मोमेंट बन चुका है।
अगर आप भी अपनी मां के लिए इस बार कुछ खास प्लान कर रहे हैं, तो यहां बताए गए ट्रेंडी केक डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस मदर्स डे कौन से केक डिजाइन्स सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं।
केक ऑर्डर करते समय रखें ध्यान
केक ऑर्डर करते समय डिजाइन के साथ फ्लेवर और क्वालिटी का भी ध्यान रखें।
फ्रेश क्रीम और कम मीठे केक आजकल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
साथ ही एचडी केक डिजाइन रिफ्रेंश देने से बेकरी आपके लिए बेहतर डिजाइन तैयार कर सकती है।
Trending Videos
2 of 5
फ्लावर पाॅट केक
- फोटो : Instagram
मदर्स डे पर मंगवाएं ये ट्रेंडी केक डिजाइन
फ्लावर पाॅट केक
फ्लोरल केक डिजाइन पारंपरिक है लेकिन आजकल फ्लावर पाॅट केक ट्रेंड में हैं। केक के ब्रेड या बेस से गमले या पाॅट का डिजाइन देकर ऊपर चाॅकलेट से मिट्टी और फिर खूबसूरत फ्लावर बुके से सजा केक काफी खूबसूरत लगता है और ये सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए परफेक्ट है। इस तरह की केक डिजाइन मां के लिए मदर्स डे पर तैयार करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केक डिजाइन
- फोटो : Instagram
फोटो प्रिंट केक
फोटो प्रिंट केक काफी समय से ट्रेंड में हैं। इसमें मां और परिवार की पसंदीदा तस्वीर केक पर प्रिंट की जाती है। यह डिजाइन इमोशनल और पर्सनल टच देता है। लेकिन अगर आप कुछ नया अपनाना चाहते हैं तो इस तरह से फोटो प्रिंट केक डिजाइन तैयार कराएं। असली तस्वीर के बजाए इस तरह के कार्टून इमेज से केक डिजाइन करवा सकते हैं। इसमें क्रिएटिविटी भी दिखेगी और आपकी मां ये केक देखकर जरूर खिलखिला उठेंगी। इंस्टाग्राम पर ऐसे केक की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।
4 of 5
3डी फोंडेंट केक डिजाइन
- फोटो : instagram
3D फ़ोंडेंट केक
ये केक डिजाइन आकर्षक और नया है। इसमें खाने योग्य फोंडेंट से आप कोई भी मूर्ति बनवा सकते हैं। इस केक डिजाइन को अपनाकर मदर्स लव थीम या मां की किसी एक्टिविटी को केक में एड करवा सकते हैं। आप तस्वीर की तरह कोजी होम सिटिंग थीम भी अपना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Bento Cake Design
- फोटो : Instagram
बेंटो केक थीम
आजकल लोग बड़े और डबल स्टोरी केक बनवाए के बजाय बेंटो केक ज्यादा पसंद करते हैं। बेंटो केक साइज में छोटे और आकर्षक लगते हैं। आप इसमें भी नया डिजाइन आर्डर कर सकते हैं। छोटे प्यारे व्यक्तिगत आकार के केक के दो या तीन डिजाइन आर्डर करें। जैसे तस्वीर मे नजर आ रहा है। हर केक पर अलग-अलग मैसेज लिखवाएं। ये डिजाइन तो इंस्टाग्राम फ्रेंडली बन ही जाएगी, साथ ही मदर्स डे सेलिब्रेशन भी अलग और ग्रेंड लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।