Cake Recipe Without Oven Or Gas: मदर्स डे 10 मई 2026 को मनाया जा रहा है। यह दिन हर मां के लिए बेहद खास होता है। मातृत्व दिवस पर बच्चे अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई तोहफे देता है तो कोई बाहर डिनर प्लान करता है, लेकिन अगर आप अपनी मां के लिए अपने हाथों से कुछ बनाना चाहते हैं, तो घर पर तैयार किया गया केक सबसे प्यारा सरप्राइज हो सकता है।
Mother's Day 2026: बिना गैस और ओवन के बनाएं टेस्टी केक, मां को दें स्वीट सरप्राइज
No Bake Cake Easy Recipe: बिना गैस के केक कैसे बनाएं? मदर्स डे पर बिना गैस और
ओवन के केक बनाने के लिए बिस्किट, दूध, कोको पाउडर और क्रीम का इस्तेमाल करें। सभी सामग्री मिलाकर फ्रिज में 2-3 घंटे सेट करें। यह आसान नो-बेक केक स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर्स डे पर बिना गैस के बनाएं स्वादिष्ट केक
केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस आसान नो-बेक केक को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी। आप घर में मौजूद चीजों से ही इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए चाहिए,
- 2 पैकेट चॉकलेट बिस्किट
- आधा कप दूध
- 2 चम्मच कोको पाउडर
- 1 कप व्हिप क्रीम
- थोड़े ड्राई फ्रूट्स
- चॉकलेट सिरप
- वनीला एसेंस (वैकल्पिक)
ऐसे तैयार करें केक का बेस
- सबसे पहले चॉकलेट बिस्किट को मिक्सी में पीस लें।
- अब इसमें दूध और कोको पाउडर डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
- किसी कंटेनर या केक टिन में बटर पेपर लगाकर इस मिश्रण को फैला दें।
- इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें ताकि बेस सेट हो जाए।
क्रीम की लेयर से बढ़ेगा स्वाद
- अब व्हिप क्रीम को अच्छे से फेंट लें।
- केक बेस के ऊपर इसकी एक मोटी लेयर लगाएं।
- इसके ऊपर चॉकलेट सिरप डालें ।
- ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।
आप चाहें तो बिस्किट क्रम्ब्स या चॉकलेट चिप्स भी डाल सकते हैं। इससे केक बिल्कुल बाजार जैसा दिखेगा।
फ्रिज में सेट करें और करें सर्व
तैयार केक को कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। जब केक अच्छी तरह सेट हो जाए तो इसे सावधानी से काटें। ठंडा-ठंडा यह केक खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। मदर्स डे पर मां के साथ बैठकर इसका आनंद लें।