Bhindi Banane Ke 5 Tarike: भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग हर घर में पसंद किया जाता है, लेकिन अक्सर इसे एक ही तरीके से बनाकर लोग बोर हो जाते हैं। अगर आप भी वही पारंपरिक भिंडी मसाला खाकर थक चुके हैं, तो अब समय है कुछ नया ट्राय करने का। यहां आपको भिंडी बनाने के 5 अलग-अलग और बेहद स्वादिष्ट तरीके बताए जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएंगे बल्कि परिवार के हर सदस्य को खुश कर देंगे।
Bhindi Recipes: भिंडी बनाने के 5 आसान तरीके, हर बार मिलेगा नया स्वाद!
Easy Bhindi Recipes In Hindi: भिंडी को 5 अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है: कुरकुरी फ्राई, भिंडी दो प्याज़ा, मसाला भिंडी, साउथ इंडियन स्टाइल और दही वाली भिंडी। हर रेसिपी का स्वाद अलग और बनाने में आसान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरकुरी फ्राई भिंडी
इस रेसिपी में भिंडी को पतले स्लाइस में काटकर बेसन, चावल के आटे और मसालों के साथ मिलाकर डीप फ्राई किया जाता है। यह स्नैक की तरह भी खाई जा सकती है और बच्चों को खास पसंद आती है।
रेसिपी
- भिंडी को लंबाई में दो टुकड़ों में काट लें।
- कटी भिंडी में बेसन, चावल का आटा औप सूखे मसाले जैसे लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अमचूर मिलाएं।
- नमक को तलने से ठीक पहले मिलाएं वरना भिंडी पानी छोड़ देगी।
- अब कड़ाही में तेल गर्म करके भिंडी को मध्यम तेज आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
- भिंडी को जालीदार छन्नी में निकालें ताकि वह ज्यादा देर तक कुरकुरी बनी रहे।
भिंडी दो प्याज़ा
इस स्टाइल में भिंडी को ढेर सारे प्याज़ और मसालों के साथ पकाया जाता है। इसका स्वाद थोड़ा मीठा और मसालेदार होता है, जो रोटी और पराठे के साथ शानदार लगता है।
रेसिपी
- इसे बनाना के लिए भिंडी को चार टुकड़ों में काट लें और प्याज को मोटे चकौर टुकड़ों में काट लें।
- कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करके भिंडी को मध्यम आंच पर भूनकर निकालें।
- अब उसी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके, जीरा, प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भूनें।
- 1-2 कटे हुए टमाटर डाले। भुनी हुई भिंडी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- फिर ढककर धीमी आंच पर दो तीन मिनट पकाएं।
मसाला भिंडी
यह क्लासिक रेसिपी है जिसमें टमाटर, प्याज़ और मसालों के साथ भिंडी को अच्छे से पकाया जाता है। इसमें थोड़ा सा अमचूर डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
रेसिपी
- मसाला भिंडी बनाने के लिए गरम तेल में कटी हुई भिंडी को सुनहरा होने तक तलें। चिपचिपाहट से बचने के लिए नींबू का रस या आमचूर मिलाएं और भिंडी को कड़ाही से निकाल लें।
- अब उसी कड़ाही में जीरा, हींग, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट भूनें।
- इसमें बारीक कटा प्याज या प्यूरी डालें। हल्दी,धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर भून लें, जब तक तेल अलग न हो जाए।
- स्वाद बढ़ाने के लिए फेंटा हुआ दही या आमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं।
- अंत में भिंडी डालकर मिलाएं। कसूरी मेथी या गरम मसाला डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाए।
साउथ इंडियन स्टाइल भिंडी
इसमें करी पत्ते, राई और नारियल का इस्तेमाल होता है। यह हल्की, हेल्दी और अलग फ्लेवर वाली रेसिपी है, जो डोसा या चावल के साथ बेहतरीन लगती है।
रेसिपी
- 250 ग्राम भिंडी को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें राई डालकर चटकाएं।
- फिर आधा छोटा चम्मच उड़द दाल, हींग और कढ़ी पत्ता डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- कड़ाही में भिंडी डालकर मध्यम से तेज आंच पर बिना ढके 5-7 मिनट तक भूनें, जब तक चिपचिपाहट खत्म न हो जाए।
- अब सांभर मसाला या हल्दी और लाल मिर्च डालकर मिलाएं।
- भिंडी कुरकुरी होने तक पकाएं,फिर कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और एक मिनट भूनकर गैस बंद कर दें।