सब्सक्राइब करें

Summer Tiffin Tips: भीषण गर्मी में भी खराब नहीं होंगे ये 5 टिफिन आइडियाज, सुबह बनाएं शाम तक रहें फ्रेश

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 11 May 2026 12:27 PM IST
सार

Heatproof Tiffin Recipes: गर्मी में कौन-सा लंच जल्दी खराब नहीं होता? भीषण गर्मी में सूखा खाना सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। मसाला पराठा, बेसन चीला, सत्तू पराठा, वेज पुलाव और इडली जैसे फूड आइटम कम नमी होने के कारण लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं। टिफिन पैक करने से पहले खाने को पूरी तरह ठंडा करना भी जरूरी है।

विज्ञापन
Summer Tiffin Recipes Ideas For Office And School Garmi Me Kharab Na Hone Wali Recipes
गर्मी में टिफिन के लिए लंच - फोटो : AI

Garmi Me Kharab Na Hone Wali Recipes : गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है टिफिन में रखें भोजन का लंबे समय तक ताज़ा रखना। दफ्तर, स्कूल या सफर के दौरान कई बार खाना कुछ घंटों में ही खराब होने लगता है, जिससे स्वाद भी बिगड़ता है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। खासकर मई-जून की भीषण गर्मी में दही, क्रीम, ग्रेवी या ज्यादा मसालेदार चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में हर घर में यही सवाल रहता है कि आखिर टिफिन में क्या रखें जो स्वादिष्ट भी हो, हेल्दी भी और लंबे समय तक फ्रेश भी बना रहे।



अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का सूखा खाना पैक करके परेशान हो चुके हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। यहां आपको कुछ ऐसी टिफिन रेसिपीज़ बताई जा रही हैं, जो तेज गर्मी में भी जल्दी खराब नहीं होतीं। ये रेसिपीज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी और इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। अगर आप चाहते हैं कि आपका टिफिन स्वाद और सेहत दोनों में नंबर वन रहे, तो ये आइडियाज आपके बहुत काम आने वाले हैं।

Trending Videos
Summer Tiffin Recipes Ideas For Office And School Garmi Me Kharab Na Hone Wali Recipes
गर्मी में टिफिन के लिए लंच - फोटो : AI

मसाला पराठा और सूखी आलू भुजिया


भीषण गर्मी में सबसे सुरक्षित टिफिन विकल्प माना जाता है मसाला पराठा। इसमें कम नमी होती है, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होता। आप आटे में अजवाइन, नमक, हल्दी और थोड़ा सा तेल डालकर पराठा बना सकते हैं। इसके साथ सूखी आलू भुजिया रखें, जिसमें प्याज और टमाटर कम इस्तेमाल करें। यह कॉम्बिनेशन 6-7 घंटे तक आसानी से फ्रेश रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Tiffin Recipes Ideas For Office And School Garmi Me Kharab Na Hone Wali Recipes
गर्मी में टिफिन के लिए लंच - फोटो : AI

वेज पुलाव और भुनी मूंगफली


अगर आप कुछ हल्का लेकिन पेट भरने वाला खाना चाहते हैं, तो वेज पुलाव बेस्ट रहेगा। इसमें ज्यादा ग्रेवी नहीं होती और यह लंबे समय तक खराब नहीं होता। पुलाव में बीन्स, गाजर और मटर जैसी सब्जियां डालें और साथ में भुनी हुई मूंगफली रखें। इससे स्वाद भी बढ़ेगा और प्रोटीन भी मिलेगा। ध्यान रखें कि पुलाव पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही पैक करें।

Summer Tiffin Recipes Ideas For Office And School Garmi Me Kharab Na Hone Wali Recipes
गर्मी में टिफिन के लिए लंच - फोटो : AI

बेसन चीला रोल


बेसन से बनी चीजें गर्मी में अपेक्षाकृत ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं। आप बेसन चीला बनाकर उसमें सूखी सब्जियां रोल की तरह भर सकते हैं। यह बच्चों के टिफिन के लिए भी परफेक्ट विकल्प है। बेसन में मौजूद प्रोटीन शरीर को ऊर्जा देता है और यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इसे हरी चटनी की जगह सूखी लहसुन चटनी के साथ रखें।

विज्ञापन
Summer Tiffin Recipes Ideas For Office And School Garmi Me Kharab Na Hone Wali Recipes
गर्मी में टिफिन के लिए लंच - फोटो : AI

इडली और सूखी नारियल चटनी


साउथ इंडियन फूड में इडली सबसे हल्का और सुरक्षित टिफिन माना जाता है। हालांकि नारियल की गीली चटनी जल्दी खराब हो सकती है, इसलिए सूखी नारियल चटनी का इस्तेमाल करें। इडली पेट के लिए हल्की होती है और गर्मी में पाचन भी बेहतर रखती है। बच्चों और दफ्तर जाने वालों दोनों के लिए यह शानदार विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed