सब्सक्राइब करें

Mothers Day 2026: आज मीठे में बनाएं झटपट बनने वाली ये खास रेसिपी, कराएं अपनी मां का मुंह मीठा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 10 May 2026 09:34 AM IST
सार

Mother's Day Special Dessert: अगर आज आप मदर्स डे के दिन अपनी मां के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक इंस्टेंट मिठाई की रेसिपी देंगे।

विज्ञापन
instant sweet recipe for mother's day special celebration at home in hindi
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ? - फोटो : AI
Mother's Day Special Dessert: मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि मां के प्यार, त्याग और अपनापन को सेलिब्रेट करने का सबसे खास मौका होता है। इस दिन हर कोई चाहता है कि वह अपनी मां को कुछ ऐसा महसूस कराए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए।


अगर आप भी इस मदर्स डे पर अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा समय नहीं है, तो घर पर बनी इंस्टेंट मिठाई सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकती है। कम समय में तैयार होने वाली स्वादिष्ट मिठाई न सिर्फ मां को खुश करेगी, बल्कि आपके प्यार को भी खास अंदाज में जाहिर करेगी।

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ कुछ आसान चीजों से आप एक ऐसी स्वीट डिश तैयार कर सकते हैं, जो पूरे परिवार को पसंद आएगी। आइए जानते हैं मदर्स डे स्पेशल इंस्टेंट मिठाई की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।
 
Trending Videos
instant sweet recipe for mother's day special celebration at home in hindi
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ? - फोटो : Adobe stock
इंस्टेंट ब्रेड रसमलाई बनाने का सामान
 
  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 500 मिली दूध
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • थोड़े से कटे हुए पिस्ता और बादाम
  • केसर के कुछ धागे
  • 1 छोटा चम्मच घी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
instant sweet recipe for mother's day special celebration at home in hindi
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ? - फोटो : Adobe stock
बनाने का तरीका 

सबसे पहले एक पैन में 500 मिली दूध डालकर उसे धीमी आंच पर उबालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दूध नीचे से जले नहीं। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर करीब 8 से 10 मिनट तक पकाएं, जिससे उसमें शानदार खुशबू और स्वाद आ जाए। इसके बाद ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और किसी कटोरी या ग्लास की मदद से उन्हें गोल आकार में काटें।
instant sweet recipe for mother's day special celebration at home in hindi
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ? - फोटो : freepik.com
अब तवे पर हल्का घी लगाकर ब्रेड के टुकड़ों को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें। फिर सर्विंग प्लेट में सिकी हुई ब्रेड रखें और उसके ऊपर तैयार किया गया गाढ़ा केसर वाला दूध अच्छे से डाल दें, ताकि ब्रेड पूरी तरह रस में भीग जाए।
विज्ञापन
instant sweet recipe for mother's day special celebration at home in hindi
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ? - फोटो : instagram
आखिर में ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करें और मिठाई को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडी-ठंडी इंस्टेंट ब्रेड रसमलाई तैयार है, जिसे आप मदर्स डे पर अपनी मां को सर्व करके उनका दिन बेहद खास बना सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed