सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Kitchen Hacks Lemon Coriander Storage Tips In Hindi nimbu ko taza kaise rakhe bina freeze

Kitchen Hacks: नींबू और धनिया अब नहीं सूखेंगे, इस तरीके से बिना फ्रिज के भी रहेंगे ताजा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 13 May 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Lemon Coriander Storage Tips: फ्रिज में रखने के बाद भी नींबू और धनिया ज्यादा दिन ताजा नहीं रहता और सूख जाता है तो यहां आपको कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं, जिससे इन्हें लंबे समय तक ताजा बनाए रखा जा सकता है, वो भी फ्रिज और बिना फ्रिज दोनों तरीकों से।

Kitchen Hacks Lemon Coriander Storage Tips In Hindi nimbu ko taza kaise rakhe bina freeze
नींबू धनिया को ताजा कैसे बनाए रखें - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Nimbu ko taza kaise rakhe bina freeze: गर्मियों के इस मौसम में त्वचा हो या सब्जियां सभी कुछ मुरझा जाता है। हालांकि कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप ताजगी बरकरार रख सकते हैं। गर्मियों में नींबू और धनिया रोजाना ही इस्तेमाल किया जाता है। ये स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए लोग गर्मियों में ज्यादा सा नींबू धनिया खरीदकर स्टोर कर लेते हैं, ताकि बार-बार बाजार न जाना पड़े।

Trending Videos


लेकिन अक्सर देखा जाता है कि फ्रिज में रखने के बावजूद नींबू सूख जाते हैं और धनिया मुरझा जाता है। इससे खाने का स्वाद भी प्रभावित होता है। हालांकि नींबू और धनिया को सही तरीके से स्टोर किया जाए तो इन्हें लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल है कि फ्रिज में रखने के बाद भी नींबू और धनिया सूख कैसे जाते हैं? इसकी वजह है कि कई लोग नींबू और धनिया को सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जिससे उनमें नमी खत्म होने लगती है और वे जल्दी खराब हो जाते हैं।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर इन चीजों को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। इस लेख के जरिए जानिए कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनकी मदद से आप नींबू और धनिया को कई दिनों तक फ्रेश बनाए रख सकते हैं।


फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
 

  • नींबू को एयरटाइट कंटेनर में रखें

नींबू को खुला रखने से उसकी नमी जल्दी खत्म हो जाती है। इसलिए इसे एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग में स्टोर करें। इससे नींबू कई दिनों तक रसदार और ताजा बना रहता है।

 

  • धनिया को पेपर टॉवल में लपेटें

धनिया को धोकर सीधे फ्रिज में रखने से वह जल्दी सड़ जाता है। इसे पहले अच्छी तरह सुखाएं और फिर पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट बॉक्स में रखें। इससे उसकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है।

 

  • पानी का सही इस्तेमाल करें

धनिया को ताजा रखने के लिए आप उसे एक गिलास पानी में भी रख सकते हैं, जैसे फूलों को रखते हैं। ऊपर से हल्का प्लास्टिक कवर डाल दें और फ्रिज में रखें। यह तरीका भी काफी असरदार है।

 

  • फ्रिज का सही तापमान रखें

बहुत ज्यादा ठंडा तापमान भी नींबू और धनिया को नुकसान पहुंचा सकता है। फ्रिज का तापमान मध्यम रखें, ताकि उनकी नमी और ताजगी बनी रहे।

 

  • जरूरत के हिसाब से ही धोएं

नींबू और धनिया को स्टोर करने से पहले बार-बार धोने से उनकी शेल्फ लाइफ कम हो जाती है। बेहतर है कि इस्तेमाल से पहले ही इन्हें धोएं, ताकि वे ज्यादा समय तक ताजा रहें।


बिना फ्रिज के कैसे करें स्टोर?
 

  • पानी के गिलास का उपयोग

धनिया की जड़ों को थोड़े से पानी से भरे गिलास या जार में रखें, जैसे फूलों को गुलदस्ते में रखा जाता है। यह पत्तियों को हाइड्रेटेड रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस विधि से धनिया काफी समय तक ताजा रहता है।

  • गीले सूती कपड़े में लपेटना

धनिया को साफ करके एक हल्के गीले सूती या मलमल के कपड़े में लपेटकर किसी ठंडी जगह पर रखें। इससे उसे जरूरी नमी मिलती रहती है।

  • मटके का इस्तेमाल

गांव का यह पारंपरिक तरीका बहुत कारगर है। धनिया को कपड़े में लपेटकर खाली मटके या मिट्टी के बर्तन के अंदर रखें और ढक्कन बंद कर दें। मिट्टी की प्राकृतिक ठंडक इसे मुरझाने नहीं देती।

  • तेल की कोटिंग

नींबू पर हल्का सा नारियल या कुकिंग ऑयल लगाकर उन्हें किसी हवादार टोकरी में रखें। तेल की परत छिलके से नमी को बाहर निकलने से रोकती है।

  • कागज में लपेटना 

प्रत्येक नींबू को अलग-अलग अखबार या पेपर टॉवल में लपेटकर किसी ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें। इससे वे जल्दी पीले होकर नहीं सूखते।

  • पानी में डुबोकर रखना

एक कांच के जार में पानी भरें और उसमें नींबू डालकर ढक्कन बंद कर दें। पानी को हर दूसरे दिन बदलते रहें। इस तरह नींबू हफ्तों तक रसीले बने रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed