सब्सक्राइब करें

Mahieka Sharma Fitness: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड का फिटनेस सीक्रेट, ये आसन रखते हैं माहिका शर्मा को फिट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 10:18 AM IST
सार

Hardik Pandya Girlfriend : माहिका शर्मा की फिटनेस का राज भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, त्रिकोणासन और प्राणायाम जैसे योगासनों में छुपा है, जो शरीर को फिट और मन को शांत रखते हैं।

विज्ञापन
Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma Fitness Tips Yoga Secret
माहिका शर्मा की योग रूटीन - फोटो : Instagram

Mahieka Sharma Yoga Routine: हार्दिक पांड्या का निजी जीवन अक्सर सुर्खियों में रहती है। इन दिनों उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी काफी चर्चा में हैं। माहिका शर्मा अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

आजकल हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है, लेकिन जिम जाने का समय या मोटिवेशन हर किसी के पास नहीं होता। ऐसे में योग एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है। माहिका शर्मा भी अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए योग पर काफी भरोसा करती हैं।

अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो माहिका शर्मा के ये योगासन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। ये न सिर्फ वजन कंट्रोल करते हैं बल्कि मानसिक शांति भी देते हैं।

इस लेख में आपको उनके कुछ खास योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे माहिका शर्मा ने अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर रखा है। इन आसनों को अपनाकर आप भी फिट और एक्टिव रह सकते हैं।

Trending Videos
Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma Fitness Tips Yoga Secret
माहिका शर्मा की फिटनेट का राज हैं ये योगास - फोटो : Instagram

सूर्य नमस्कार 

माहिका शर्मा नियमित सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का अभ्यास करती हैं। सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग है जो पूरे शरीर को एक्टिव करता है। इसे रोजाना करने से वजन कंट्रोल रहता है और बॉडी टोन होती है।

वहीं प्राणायाम करने से मानसिक तनाव कम होता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। महिका शर्मा इसे अपनी फिटनेस रूटीन का अहम हिस्सा मानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma Fitness Tips Yoga Secret
माहिका शर्मा की फिटनेट का राज हैं ये योगास - फोटो : Instagram

चक्रासन और एक पाद ऊर्ध्व धनुरासन

माहिका शर्मा यहां एक तस्वीर में चक्रासन की मुद्रा में हैं तो वहीं वह पाद ऊर्ध्व धनुरासन का अभ्यास भी कर रही हैं। चक्रासन के अभ्यास से भुजाएं और टांगे मजबूत होती हैं और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। इससे रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। एक पाद ऊर्ध्व धनुरासन कंधों और छाती को खोलने के साथ कूल्हों की मजबूती और लचीलापन बढ़ाता है। 

Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma Fitness Tips Yoga Secret
माहिका शर्मा की फिटनेट का राज हैं ये योगास - फोटो : Instagram

हनुमानासन 

यहां माहिका शर्मा हनुमानासन का अभ्यास कर रही हैं। यह आसन पैरों, कूल्हों और हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करके शरीर को लचीला बनाता है। पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, रक्त संचार में सुधार लाता है और पेट के अंगों को उत्तेजित करता है। हनुमानासन से मानसिक एकाग्रता व धैर्य में सुधार होता है। मंकी पोज साइटिका से राहत और रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।

विज्ञापन
Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma Fitness Tips Yoga Secret
माहिका शर्मा की फिटनेट का राज हैं ये योगास - फोटो : Instagram

त्रिकोणासन और उत्थित पार्श्वकोणासन

बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी के लिए दोनों ही आसन असरदार हैं। त्रिकोणासन करने से शरीर में लचीलापन आता है और कमर की चर्बी कम होती है। यह आसन शरीर को शेप में रखने में मदद करता है। वहीं उत्थित पार्श्वकोणासन पैरों, कूल्हों और बगल में गहरा खिंचाव लाता है। यह आसन शारीरिक शक्ति, संतुलन और लचीलेपन को बढ़ाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed