{"_id":"6a0eb7fc4d20b04e1a077813","slug":"budaun-robbery-case-miscreants-wreaked-havoc-for-two-hours-beat-up-women-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदायूं में 19 लाख की डकैती: बदमाशों ने दो घंटे बरपाया कहर, महिलाओं को पीटा, बक्से-बेड तोड़कर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में 19 लाख की डकैती: बदमाशों ने दो घंटे बरपाया कहर, महिलाओं को पीटा, बक्से-बेड तोड़कर खंगाले
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 21 May 2026 01:15 PM IST
सार
बदायूं जिले में बेखौफ बदमाशों ने इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार देर रात किसान निजाकत के घर धावा बोलकर दो घंटे तक आतंक मचाया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को पीटा। इसके बाद 19 लाख रुपये का माल लूटकर भाग गए। वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी ने कई टीमों को लगाया है।
विज्ञापन
1 of 11
बदायूं डकैती कांड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में कच्छा-बनियान गिरोह की वारदात ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी। मंगलवार देर रात किसान निजाकत के घर में डकैती की घटना की सूचना देने के बावजूद इस्लामनगर पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे ग्रामीणों में गुस्सा देखा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वारदात इस्लामनगर कस्बे की बिल्सी-बिसौली रोड स्थित बाहरी इलाके में हुई, जो संभल और मुरादाबाद जिले की सीमा के नजदीक है। बदमाशों के इन जिलों से भी कनेक्शन होने का शक पुलिस जाहिर कर रही है। पीड़ित निजाकत के मुताबिक सात हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 19 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के छह लोगों को तमंचों की बट और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा था। वारदात के दौरान बदमाशों ने खाना मांगा था, लेकिन पीड़ित के घर में गोश्त बना था। इसका नाम सुनकर बदमाश भड़क गए थे।
2 of 11
बदमाशों की पिटाई से घायल हुई महिला
- फोटो : संवाद
बदमाशों ने महिलाओं को भी पीटा
कस्बे में एक साल से रह रहे किसान निजाकत के दोनों बेटे जुबेर और इफ्तिखार बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं। इसके चलते घर में महिलाओं की ही संख्या ज्यादा थी। निजाकत के छोटे भाई की पत्नी नाजिश अपने बेटे अल्तमश के साथ मुड़िया गांव से उर्स का मेला देखने के लिए आई हुई थीं। विरोध करने पर महिलाओं को खुद बदमाशों के हमले का शिकार होना पड़ा।
Trending Videos
3 of 11
पीड़ित के घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
ग्रामीण बोले- तुरंत दी सूचना, देर से पहुंची पुलिस
पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि बदमाशों के जाने के बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन इस्लामनगर पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते पहुंच जाती तो बदमाशों की घेराबंदी संभव हो सकती थी। पुलिस की देरी को लेकर लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों ने बाहरी इलाकों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि जिले में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
पीड़ित के मकान के बाहर जुटे लोग
- फोटो : संवाद
गांव सिठौली में भी हुई लूट
कच्छा-बनियान गिरोह की सक्रियता ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। इस बीच क्षेत्र के ही गांव सिठौली में मुनीश समेत चार लोगों के घर में भी बीती रात बदमाशों ने लूटपाट की। हालांकि दोनों जगह वारदात में बदमाश अलग-अलग होने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन
5 of 11
बदमाशों ने तोड़ा बक्सा
- फोटो : संवाद
बक्से, बेड और दीवान सब तोड़कर खंगाले
पीड़ित निजाकत ने बताया कि बदमाश करीब दो घंटे घर में रहे। उन्होंने घर का कोना-कोना खंगाल डाला। बदमाशों ने बक्सों, बेड, दीवान और अलमारियों को तोड़कर उनमें रखा सामान निकाल लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।