फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Performed Jalabhishek at Nath temples in Bareilly resonate with chants hailing Lord Bholenath

सावन का पहला सोमवार: बरेली में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे नाथ मंदिर, आधी रात से ही जलाभिषेक शुरू

Mon, 03 Aug 2026 07:07 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 03 Aug 2026 07:07 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को सड़कों पर कांवड़ियों का रेला दिखा। बरेली के नाथ मंदिरों में रविवार आधी रात के बाद से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। 

विज्ञापन
Performed Jalabhishek at Nath temples in Bareilly resonate with chants hailing Lord Bholenath
त्रिवटीनाथ मंदिर में भोलेनाथ का दिव्य शृंगार, अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नाथ मंदिर रविवार आधी रात के बाद से हर-हर महादेव उद्घोष से गूंजने लगे और जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। किला स्थित अलखनाथ मंदिर में रात से ही शिवभक्तों ने कतार में लगकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। यहां शाम से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आरती के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ।

विज्ञापन


शहर के नाथ मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों व केसरिया झंडों से भव्य रूप से सजाया गया है। त्रिवटीनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि रविवार रात 2:30 बजे से जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। लाल रंग की टी-शर्ट में स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। ये श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। 
विज्ञापन


शिवभक्त सबसे पहले श्रीरामालय, फिर श्री शिवालय और उसके बाद भवानी मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। कांवड़ियों के लिए प्रवेश की अलग व्यवस्था की गई है। दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए श्री कृष्ण कथा स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Performed Jalabhishek at Nath temples in Bareilly resonate with chants hailing Lord Bholenath
अलखनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : संवाद

बाबा के जयकारों से गूंजे शिवालय 
कैंट स्थित धोपेश्वरनाथ मंदिर में शाम से ही कांवड़ियों के जत्थों का पहुंचना शुरू हो गया था। रात 2:30 बजे आरती के बाद कपाट खोल दिए गए। बाबा के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी घनश्याम ने बताया कि सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गईं। सुभाषनगर स्थित तपेश्वरनाथ मंदिर, मढीनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, वनखंडीनाथ मंदिर में भी तड़के से ही जलाभिषेक शुरू हो गया।

कछला के लिए रवाना हुए कांवड़िये
शहर के अलग-अलग इलाकों से डाक कांवड़ व मोटर साइकिल पर कांवड़ियों की टोलियां जल लेने के लिए कछला की ओर रवाना हुईं। शाहबाद से भी कांवड़ियों का बड़ा जत्था कछला के लिए रवाना हुआ। जत्थे के महंत रुद्र पांडे ने बताया कि रात में कछला से जल भरकर सोमवार को नाथ मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। किला, सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी समेत अन्य जगह से भी डीजे की धुन पर नाचते-गाते कांवड़ियों के जत्थे रवाना हुए। कछला से जल लेकर पीलीभीत, पूरनपुर के कई जत्थे बरेली होते हुए निकले। 

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कर्मचारी नगर इकाई की ओर से 100 व्यापारियों का जत्था कांवड़ लेने के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा कर्मचारी नगर इकाई के अध्यक्ष राकेश पाल के नेतृत्व में निकाली जा रही है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने कांवड़ियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

साइकिल से देवघर जा रहे कांवड़ियों का स्वागत
उत्तराखंड के हरिद्वार से जल भरकर साइकिल से झारखंड स्थित देवघर बाबा बैजनाथ धाम जा रहे कांवड़ियों का बरेली में स्वागत किया गया। यह कांवड़ यात्रा रात्रि विश्राम के बाद सुबह काली मंदिर से बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुई। महाकाल का पटका पहनाकर और पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बृजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, बृजेश, मनोज देवल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed