फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sawan ka Pehla somvar Devotees of Lord Shiva thronged the Shiva temples in Badaun

सावन का पहला सोमवार: बदायूं के शिवालयों में उमड़े शिवभक्त, गंगाजल से किया भोलेनाथ का अभिषेक

Mon, 03 Aug 2026 08:06 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 03 Aug 2026 08:06 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को ब्रह्म मूहुर्त से ही शिवालयों में जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। कांवड़ियों के जत्थे कछला घाट से गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा की। 

विज्ञापन
Sawan ka Pehla somvar Devotees of Lord Shiva thronged the Shiva temples in Badaun
शिवलिंग पर जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में सावन के पहले सोमवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। रविवार देर रात से ही श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचने लगे और ब्रह्म मुहूर्त से जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले के 68 प्रमुख शिवालयों सहित अन्य मंदिरों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। मंदिर परिसरों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार सुबह से ही प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर के प्रमुख शिवालयों में गौरीशंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में देररात के बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन शिवालयों में भी सुबह से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम लगातार जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाई कैमरों से निगरानी
कांवड़ यात्रा को लेकर कछला से बदायूं आने वाले मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी गई है। इसके लिए कांवड़ मार्ग पर स्पाई कैमरे लगाए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान पूरी कोई भी घटना होगी, तो उसकी पूरी रिकॉर्डिंग पुलिस-प्रशासन की टीम के पास रहेगी। 

वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पेयजल, चिकित्सा सहायता, विश्राम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बिजली, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। वहीं गौरीशंकर मंदिर पर पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात रूट चार्ट का होर्डिंग लगाया गया है।

पुलिस के साथ सादा कपड़ों में तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी
मंदिरों पर असामाजिक तत्वों पर निगाहें रखने के लिए पुलिस को तैनात किया है। साथ ही सीसी टीवी कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा पुलिस-प्रशासन की ओर से सादा पकड़ों में सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं, ताकि अगर कोई असामाजिक तत्वों कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो तुरंत उसको पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

इन प्रमुख शिवालयों में सबसे अधिक भीड़
- गौरीशंकर मंदिर
- बिरुआबाड़ी मंदिर
- हरप्रसाद मंदिर
- पटना देवकली मंदिर
- कछला गंगाघाट से जुड़े प्रमुख शिवालय
- उझानी, बिसौली, बिल्सी, दातागंज और सहसवान के प्राचीन शिव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed