फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA to welcome Kanwariyas in Bareilly selfie points set up at entry gates

Bareilly News: बीडीए करेगा कांवड़ियों का स्वागत, प्रवेश द्वार पर बनाए सेल्फी प्वाइंट, मिलेंगी ये सुविधाएं

Mon, 03 Aug 2026 08:05 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 03 Aug 2026 08:05 AM IST
सार

बरेली में कांवड़ यात्रा के स्वागत और सुविधाओं के लिए बीडीए ने विशेष तैयारियां की हैं। शहर के प्रवेश द्वारों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्रवेश द्वारों पर कांवड़ियों का स्वागत भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
BDA to welcome Kanwariyas in Bareilly selfie points set up at entry gates
बाइक से जाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम बनाने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष ने रविवार को शहर के प्रमुख कांवड़ मार्गों और स्वागत स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बीडीए की ओर से शहर के प्रवेश द्वारों पर कांवड़ियों का स्वागत भी किया जाएगा। प्राधिकरण का उद्देश्य कांवड़ मार्गों पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुविधाजनक और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान शाहजहांपुर रोड, बदायूं रोड, रामपुर रोड, बीसलपुर रोड पर सड़कों के चौड़ीकरण, समतलीकरण, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी और यातायात में बाधा बनने वाले अवरोधों को हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, निर्माणाधीन पीलीभीत बाईपास रोड के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया ताकि यातायात सुचारु बना रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार: बरेली में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे नाथ मंदिर, आधी रात से ही जलाभिषेक शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश द्वारों पर बन रहे सेल्फी प्वाइंट 
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि श्रद्धामय स्वरूप देने के लिए चारों प्रमुख प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण, पुष्प सज्जा और आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जा रहे हैं। कछला की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं का तपेश्वरनाथ द्वार (बदायूं रोड) और हरिद्वार की ओर से आने वालों का अवैद्यनाथ द्वार (रामपुर रोड) पर स्वागत किया जाएगा। यह विशेष स्वागत कार्यक्रम 16 और 17 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। 

इन स्थलों पर भंडारा स्टॉल, विश्राम क्षेत्र, चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस सेवा, कांवड़ स्टैंड, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल और अंगवस्त्र वितरण जैसी व्यापक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। प्राधिकरण ने यात्रा के दौरान निरंतर निगरानी और प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं ताकि शिवभक्तों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed