{"_id":"6a0e1776d42df7205a029e06","slug":"health-workers-will-boycott-work-to-protest-non-payment-of-salaries-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-890522-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वेतन न मिलने के विरोध में स्वास्थ्यकर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वेतन न मिलने के विरोध में स्वास्थ्यकर्मी करेंगे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेतन न मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अरबन हेल्थ पोस्ट और आरोग्य मंदिर में भी सेवाएं प्रभावित होंगी। इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी।
जिले में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत करीब 1200 कर्मी तैनात हैं। इन सभी को मार्च, अप्रैल और मई का आधा माह बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिला है। इसलिए यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी अपना विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
पिछले दो दिनों से कर्मचारी काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर 20 मई तक वेतन नहीं मिला तो वह 21 मई को कार्य बहिष्कार करेंगे। संघ की जिलाध्यक्ष हिमानी कौशिक ने बताया कि लगभग 80 दिन हो गए हैं अभी तक संविदाकर्मियों का वेतन नहीं मिला है। इसमें चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट सहित सभी संविदाकर्मी शामिल हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
यह समय स्कूलों में एडमिशन का और अन्य जरूरी कार्यों का है ऐसे में भारी परेशानी से सभी कर्मी जूझ रहे हैं। इससे एमएमजी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, संजयनगर संयुक्त अस्पताल सहित सीएचस-पीएचसी भोजपुर, सीएचसी डासना, लोनी, मुरादनगर, अरब हेल्थ पोस्ट सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर औषधि वितरण, जांचें, एक्स-रे, सहित सभी सेवाएं बंद रह सकती हैं।
जिला महासचिव डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि वेतन न मिलने तक यह कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। सीएमओ डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि अभी तक संगठन की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है अगर कार्य बहिष्कार होता है तो प्रयास किया जाएगा कि मरीजों को कोई परेशानी न हो।

Trending Videos