सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road uprooted after repair, angry people blocked the road

Ghaziabad News: मरम्मत के बाद उखाड़ी सड़क, भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Road uprooted after repair, angry people blocked the road
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित देविका स्काईपर्स सोसायटी के पास से गुजरने वाली सड़क पर बुधवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पहले सीमेंट डालकर गड्ढे भरे। इसके कुछ देर बाद ही किसी ने टिलर चलाकर उस हिस्से को उखाड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि गड्ढे किसने भरे, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने इसे जीडीए की ओर से कराया गया कार्य बताया। वहीं, जीडीए ने इससे इन्कार किया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। इस वजह से आशियाना चौक की ओर जाने वाला मार्ग काफी देर तक प्रभावित रहा। दोपहर करीब तीन बजे जीडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल देविका स्काईपर्स निवासी नितिन त्यागी ने बताया कि जीडीए ने आठ दिन में सड़क ठीक कराने का आश्वासन दिया है। यदि इस अवधि में कार्य नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, ट्रैक्टर से सड़क उखाड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
Trending Videos


इस संबंध में जीडीए के चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि सड़क की मरम्मत जीडीए ने नहीं कराई थी। सड़क किसने बनवाई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जमीन को लेकर एक किसान ने दावा किया है। मामले में तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।

10 वर्षों से सड़क चलने लायक नहीं

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि पिछले दस वर्षों से यह मार्ग बदहाल है। इस संबंध में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नीलम ध्यानी ने बताया कि सुबह जब लोग उठे तो गड्ढों वाली सड़क पर सीमेंट डला था, लेकिन कुछ ही देर बाद सड़क फिर उखड़ी नजर आई। इससे सड़क की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई।
लोगों का कहना है कि सड़क पर सीमेंट डालने और अन्य कार्य किसने कराया, यह स्पष्ट नहीं है। बाद में किसी ने टिलर चलाकर नए कार्य को उखाड़ दिया। प्रदर्शन में शामिल सुधीर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सड़क खराब है। इससे आसपास की सोसायटियों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई बार महिलाएं और बुजुर्ग खराब सड़क के कारण हादसों का शिकार हो चुके हैं। कई बार पत्राचार के बावजूद सड़क निर्माण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। प्रदर्शन में नीलम ध्यानी, प्रीति यादव, सुधीर, अशोक, योगेश, मदन, अंकित और राजेंद्र प्रसाद त्यागी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नाराज लोगों ने रास्ते को रोक दिया। इसके कारण रोड पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा। इससे आने जाने वालों को दिक्कत हुई और वाहन वैकल्पिक रास्तों से होकर निकले। दोपहर तीन बचे के बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया।
बोले लोग

बारिश के दिनों में सड़क पर दो से तीन फुट तक पानी भर जाता है। इसके चलते कई बार गाड़ियां खराब हो चुकी हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इस मार्ग से आने-जाने में दिक्कत होती है।

-विकास मित्तल, स्थानीय निवासी

इस मार्ग से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। खराब सड़क की वजह से लोगों को परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
-सुगंध जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed