सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal's Divine Splendor: Bhasma Rati Enlivens Ujjain Temple

Ujjain News: त्रिपुंड, त्रिशुल और त्रिनेत्र से सजे बाबा श्री महाकाल, सिर पर भस्म रमाकर दिए भक्तों को दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 07:28 AM IST
Mahakal's Divine Splendor: Bhasma Rati Enlivens Ujjain Temple

ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की पंचमी पर गुरुवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य भगवान महाकाल के दर्शन का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर सुबह से ही “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

गुरुवार तड़के सुबह चार बजे बाबा महाकाल के पट खोले गए। इसके बाद परंपरानुसार वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया।

इसके बाद पुजारियों और पुरोहितों ने भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। कपूर आरती के पश्चात बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। फिर झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के विशेष श्रृंगार में बाबा महाकाल को त्रिपुंड, त्रिनेत्र और त्रिशूल स्वरूप में सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने बाबा महाकाल के इस दिव्य और आलौकिक स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के परिवार को अदालत से लगा झटका, दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग खारिज

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

विश्वास सारंग और खडसे ने दर्शन किए
मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री विश्वास सारंग ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री, युवक कल्याण व क्रीडा मंत्रालय, रक्षा निखिल खडसे ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बिजली के लिए हाहाकार, दक्षिण में मचा बबाल, सब स्टेशन पर पथराव कर कुर्सियां तोड़ीं, चार हिरासत में

21 May 2026

शुक्लागंज: चेकिंग अभियान में 23 दोपहिया व कारों का चालान, दो सीज

20 May 2026

प्रशासन की नाक के नीचे लकड़ी माफियाओं का खेल, साढ़ के चिरला गांव में काटे जा रहे नीम के हरे-भरे पेड़

20 May 2026

वन विभाग की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला, लकड़बग्घों की खोह को आग लगाकर फूंका

20 May 2026

कानपुर: पिलर पर चढ़ा बिल्ली का बच्चा, दमकल कर्मियों ने बचाया

20 May 2026
विज्ञापन

बुलंदशहर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने से एक करोड़ का माल स्वाहा

20 May 2026

VIDEO: 18वीं अंतरजनपदीय क्रॉस कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता में मथुरा का दबदबा

20 May 2026
विज्ञापन

कानपुर: बकरीद नजदीक आते ही जाजमऊ में सजी बकरा मंडी

20 May 2026

Meerut: बिना अनुमति आम के आठ पेड़ काटे, वन विभाग की टीम पहुंची

20 May 2026

Meerut: यूनिवर्सिटी हॉस्टल में एमबीए छात्रा की मौत, सुसाइड नोट ने खड़े किए कई सवाल

20 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय शाही ने बिखेरा अपनी आवाज़ का जलवा, खूब लूटी वाहवाही

20 May 2026

Meerut: "यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की हत्या...", अनु की मौत पर फूटा छात्राओं का गुस्सा

20 May 2026

Meerut: भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा ने तीन दिवसीय बाल शिविर का किया शुभारंभ

20 May 2026

Meerut: हॉस्टल में लहुलूहान मिला छात्रा का शव, छात्राओं ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय पर लगाया हत्या का आरोप, जमकर किया हंगामा

20 May 2026

Meerut: अर्थलिंग फाउंडेशन चैरिटेबल और सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने आयोजित की हनुमंत कथा

20 May 2026

लखनऊ: चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलज में अभिभावकों ने किया हंगामा, निलंबित प्रिंसिपल को दौड़ाया

20 May 2026

बांदा: शादी के 13 दिन बाद प्रेमी संग फंदे पर झूली विवाहिता

20 May 2026

Gurugram: गुरुग्राम सेक्टर-21 में HUDA मार्केट की बदहाली, व्यापारी-ग्राहक दोनों परेशान

20 May 2026

Gurugram: गुरुग्राम में ट्रांसपोर्टरों की तैयारियां तेज, 21 मई से दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन का महा चक्का जाम

20 May 2026

ग्रेनो में मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन: डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी बोलीं- जीवन में उद्देश्य नहीं है तो व्यक्ति दिशाहीन

20 May 2026

सादाबाद के मिढ़ावली गांव निकट चलती कार में लगी अचानक आग, हादसे में बाप-बेटा झुलसे

20 May 2026

लखनऊ: अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

20 May 2026

नूंह में बेटियां खौफ में: मनचलों से तंग आकर युवती ने खाया जहर, मरने से पहले परिवार को बताई दरिंदगी की पूरी बात

20 May 2026

कटनी पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत: शहडोल के विकास वर्ग में शामिल 383 स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद; जानें

20 May 2026

VIDEO: मथुरा में चलते ट्रक में लगी आग, सड़क पर मची अफरातफरी

20 May 2026

VIDEO: पेट्रोल भरवाते ही बाइक में लगी आग

20 May 2026

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

20 May 2026

Khandwa: जिले में प्रचंड गर्मी का कहर, ओवरहीटिंग के चलते डंपर में लगी भीषण आग; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

20 May 2026

VIDEO: पांच साल की उम्र में गई आंखों की रोशनी, अब दिव्यांगों की जिंदगी को रोशन कर रहीं सिमरन

20 May 2026

VIDEO: बढ़े सर्किल रेट से मुआवजा दिलाने की मांग, किसानों ने की नारेबाजी

20 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed